(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
भंडारा

नशेड़ी चोर…सिगरेट के डिब्बे के लिए आधी रात को काटा दुकान का शटर

घटना से लाखनी शहर के व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है। पुलिस ने इस चोरी पर शक जताया है कि इसमें नशे की आदी लोगों का हाथ हो सकता है। इसी क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है

अक्षय साहू

भंडारा: भंडारा जिले के लाखनी शहर के राष्ट्रीय महामार्ग के पास स्थित समर्थ नगर क्षेत्र में रात के समय अज्ञात चोरों ने एक दुकान का शटर मशीन की मदद से काटकर उसमें से सिगरेट के पैकेट और कुछ अन्य छोटी-मोटी वस्तुएं चुरा लीं। इस घटना से व्यापारियों में डर का माहौल बन गया है।

चोरों ने रात के समय बेहद चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने लोहे का शटर मशीन से काटकर दुकान में प्रवेश किया और मुख्य रूप से सिगरेट के पैकेट चुरा लिए।  इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी चोरी किया गया।

इस प्रकार की चोरी से यह शक जताया जा रहा है कि इसमें धूम्रपान या अन्य नशे के आदी लोगों का हाथ हो सकता है। खास बात यह है कि इसी क्षेत्र में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होती, जिस कारण से ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। घटना के बाद नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की मदद से त्वरित जांच की मांग की है।

बाक्स तुमसर में दिनदहाड़े घर में चोरी

दूसरी घटना में तुमसर शहर के विनोबा भावे नगर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के गहने समेत कुल 94 हजार रुपये का माल चुरा लिया। फरियादी विनोबा भावे नगर, तुमसर निवासी भूमिका अविनाश भदाडे (27) सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे के बीच वे अपने परिवार के साथ बाहर गई थीं।

इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। चोरों ने बैडरूम में रखी लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़ा और उसमें से 47 हजार रुपये नकद, 4 ग्राम के सोने के झुमके, 4 ग्राम का मंगलसूत्र, 4 सोने के लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, दो सोने की रिंग, चांदी की 5 चेन आदि समेत कुल 94 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए।फरियादी ने तुमसर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सयाम कर रहे हैं।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह