Smart Meter Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
भंडारा

चामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष

Smart Meter Issue: चामोर्शी में जिला कांग्रेस कमेटी, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने महावितरण कार्यालय पर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

आंचल लोखंडे

Chamorshi Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता तत्काल रद्द करे, बढे हुए बिजली बिल कम करे तथा आम ग्राहकां पर अन्याय रोकरने आदि प्रमुख मांगो को लेकर चामोर्शी के महावितरण कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी, तहयरल युवक कांग्रेस, शहर युवक कांग्रेस व एनएसयुआई के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरूवार को मोर्चा निकाला गया। इस दौरान महावितरण कार्यालय के समक्ष रोष व्यक्त करते हुए उपकार्यकारी अभियंता देवगडे को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

मोर्चे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के अनिवार्यता के खिलाफ तथा बढे हुए बिजली बील के खिलाफ जोरदार घोषणाबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. विश्वजित कोवासे समेत अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह आंदोलन किया। इस समय महेंद्र ब्राम्हणवाडे, मनोहर पाटिल पोरेटी, प्रमोद भगत, निकेश गद्देवार, लोमेश बुरांडे, राजेश ठाकूर, नितेश राठोड, वसंत राऊत, गुरु सातपुते, राहुल वैरागडे, प्रेमानंद गोंगले उपस्थित थे।

अन्यथा करेंगे तीव्र आंदोलन-एड. कोवासे

इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड. विश्वजित कोवासे ने कहां कि, नागरिकों पर जबरन स्मार्ट मीटर लादने का सरकार का निर्णय तत्काल पिछे ले, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनता के साथ लोकतंत्र के मार्ग से करेगी, ऐसी चेतावनी भी एड. कोवासे ने इस समय दी।

बिजली समस्या तत्काल हल करें

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि, सरकार जनता के हित्त का विचार कर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता तत्काल रद्द करें, बढ़ते बिजली बिल पर नियंत्रण लाएं तथा बिजली ग्राहकों की समस्या तत्काल हल करने की मांग की गई। इसपर उपकार्यकारी अभियंता देवगडे ने संबंधित मांगे वरीष्ठ स्तर पर भेजकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

एतावज्जन्मसाफल्यं देहि... PM मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक से दिया प्रेरणादायक संदेश

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

मोदी सरकार का अंत तय... सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर केस पर कही ये बात

आजम खान पर ED का बड़ा शिकंजा, रामपुर, सहारनपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन