भंडारा

जनगणना के कार्य जोरों पर, दोहरे नामों पर चला प्रशासनिक कैंची,  मैपिंग से सुलझेगी जनगणना की गुत्थी

जनगणना के कार्य में दोहरे नामों पर प्रशासनिक कार्रवाई, नप अध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश, मैपिंग से सुलझेगी समस्या।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara News: तिरोड़ा नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष अशोक असाटी, मुख्याधिकारी अमोल मालकर, बांधकाम समिति सभापति कादर मंसुरी, शिक्षा समिति सभापति देवेंद्र तिवारी की प्रमुख उपस्थिति में शहर की जनगणना एसआईआर की प्रगती पर सभी बीएलओ की उपस्थिति में सभा आयोजित हुई.

जिसमें नप की अधिकारी पारधी ने इस कार्य का अब तक का प्रगती अहवाल प्रस्तुत किया. इस कार्य में आने वाली अड़चनें जैसे विवाहित लड़कियों के नाम ससुराल में भी है और मायके में भी है.

इनका नाम ससुराल में रखना है व मायके से हटाना है. इसके लिए उनके पिता व माता के विधानसभा क्षेत्र का बुथ क्रमांक, सूची भाग क्रमांक व अनुक्रमांक वर्ष 2002 की मतदाता सूची के अनुसार बीएलओ को उपलब्ध कराना है.

तभी एक ही जगह से नाम हटाकर एक जगह पर रहेगा. लेकिन इनके मातापिता का ही वर्ष 2002 की सूची में नाम नहीं मिलने की शिकायतें ज्यादा प्रमाण में मिल रही है.

नप अध्यक्ष ने दिए कड़े निर्देश

जिस पर इनके परिवार के व्यक्तियों के नाम खोजकर मैपिंग करने के निर्देश दिए गए व किसी भी व्यक्ति का नाम डबल न रहते हुए पुर्णत दोनों जगहों से न कटे ऐसी सूचना दी गई. इस अवसर पर पार्षद रवि येरके, संजयसिंह बैस, आनंद बैस, प्रशांत भुते, पाटिल सहित सभी बीएलओ व नप के कर्मचारी उपस्थित थे.

7.8% नहीं 2.6% है GDP ग्रोथ, आंकड़ों में हेरफेर कर झूठ परोस रही मोदी सरकार? जानें क्यों मचा है सियासी बवाल

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?