भंडारा

तहसीलदार, SDM के कक्ष में लगाए CCTV, भ्रष्टाचार पर सख्ती कलेक्टर कार्यालय से होगी निगरानी-बावनकुले

भ्रष्टाचार पर सख्ती के लिए कलेक्टर कार्यालय से निगरानी, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara District: राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम के चेंबर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें सीधे कलेक्टर कार्यालय से जोड़ने के आदेश दिए हैं, ताकि टेबल के नीचे होने वाले लेनदेन पर रोक लगाई जा सके।

भंडारा जिले के लाखांदूर में 22 करोड़ रुपये की लागत से बने केंद्रीय प्रशासनिक भवन के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए बावनकुले ने कहा कि केवल इमारतें खड़ी करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रशासन को व्यवहार में भी जनोन्मुख होना होगा। हर चेंबर में CCTV अनिवार्यबावनकुले ने स्पष्ट कहा कि यदि कार्यालयों में भ्रष्टाचार जारी रहता है, तो नई इमारतों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि तहसीलदार और एसडीएम के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनकी निगरानी कलेक्टर के चेंबर से की जाए। इसे राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

माफिया से संबंध पर सीधे बर्खास्तगीउन्होंने पुलिस अधीक्षकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी माफिया को बख्शा न जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का अवैध गतिविधियों से संबंध पाया जाता है, तो उसे केवल निलंबित नहीं, बल्कि सीधे सेवा से बर्खास्त किया जाए।

जनता से मिलने का समय तय करने के निर्देशराजस्व मंत्री ने निर्देश दिया कि हर सरकारी कार्यालय में अधिकारियों के जनता से मिलने का समय स्पष्ट रूप से बोर्ड पर लिखा जाए। उद्घाटन के दौरान ऐसी जानकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

किसानों के हितों पर जोरबावनकुले ने कहा कि धान उत्पादक किसानों को बोनस दिलाने और जिन किसानों की उपज की खरीदी नहीं हुई है, उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से भी इस संबंध में बातचीत की जाएगी।

भूमिहीन किसानों पर विशेष ध्यानसमृद्धि महामार्ग परियोजना के कारण भूमिहीन हो रहे किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि ऐसे किसानों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल