भंडारा

भंडारा में अंग्रेजी माध्यम के आवासीय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आदिवासी छात्र 21 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Bhandara Admission 2026: शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति आदिवासी छात्रों के लिए अंग्रेजी माध्यम के आवासीय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई है।

रूपम सिंह

Bhandara Tribal Development Department: शैक्षिक वर्ष 202627 के लिए अनुसूचित जनजाति आदिवासी छात्रों को शहर के अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित आवासीय स्कूलों में प्रवेश देने के लिए आदिवासी विकास विभाग की ओर से विशेष योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत कक्षा पहली में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, भंडारा के कार्यालय के माध्यम से 20 अप्रैल से प्रवेश आवेदन पत्र निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का अनुसूचित जनजाति से होना अनिवार्य है, जिसके लिए सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके साथ ही छात्रों के मातापिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के लिए बीपीएल प्रमाणपत्र जोड़ना जरूरी है।प्रवेश के लिए छात्र की न्यूनतम आयु सरकारी नियमों के अनुसार होनी चाहिए। आवेदन के साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मातापिता का सहमति पत्र और छात्र के दो पासपोर्ट आकार के फोटो संलग्न करना अनिवार्य है।

योजना की एक प्रमुख शर्त यह भी है कि छात्र के मातापिता सरकारी या अर्धसरकारी सेवा में नहीं होने चाहिए।संबंधित दस्तावेज जमा करेंविशेष श्रेणियों जैसे आदिम जनजाति, विकलांग, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित या परित्यक्ता मातापिता को संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। एक बार प्रवेश मिलने के बाद छात्र को उसी स्कूल में अपनी शिक्षा पूरी करनी होगी और किसी भी परिस्थिति में स्कूल बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि मंजूर सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो छात्रों का चयन लॉटरी ईश्वर चिठ्ठी के माध्यम से किया जाएगा। निर्णय लेने का अधिकार सुरक्षितअंतिम चयन का अधिकार परियोजना स्तरीय चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा।

इच्छुक और पात्र छात्र प्रवेश आवेदन पत्र के लिए परियोजना कार्यालय, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में, त्रिमूर्ति चौक, भंडारा से संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?