भंडारा

भंडारा: रेत माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पालांदुर-दिघोरी में 36 लाख का माल जब्त, वाहन कब्जे में

भंडारा में रेत तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 36 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया।

रूपम सिंह

Bhandara Police News: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने पालांदुर और दिघोरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रेत से लदे वाहन जब्त किए हैं। दोनों मामलों में कुल 36.36 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।

पालांदुर में 30 लाख की कार्रवाई

पहली कार्रवाई 2 अप्रैल की शाम पालांदुर थाना अंतर्गत मौजा मुरमाड़ी (तुप.) परिसर में की गई। गश्त के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने एमएच 36 एए 2399 नंबर के टिप्पर को रोककर जांच की, जिसमें बिना अनुमति 5 ब्रास रेत पाई गई। पुलिस ने टिप्पर सहित कुल 30.30 लाख रुपये का माल जब्त कर चालक हरिश्चंद्र रामकृष्ण बागड़े (32, निवासी दैतमांगली) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दिघोरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

दूसरी कार्रवाई 2 अप्रैल की सुबह दिघोरी थाना क्षेत्र में बारवा-तई मार्ग पर की गई। पुलिस ने एमएच 35 जी 7640 नंबर के आयशर ट्रैक्टर को रोका, जिसकी बिना नंबर की ट्रॉली में 1 ब्रास अवैध रेत भरी मिली।

इस कार्रवाई में 5 लाख का ट्रैक्टर, 1 लाख की ट्रॉली और 6 हजार रुपये की रेत सहित कुल 6.06 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी सुशील धनराज संजे (26) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO