आरक्षण के लिए ड्रा निकालते अधिकारी व बच्चे (फोटो नवभारत) 
भंडारा

भंडारा के 4 नगर परिषदों के वार्डवार आरक्षण का ऐलान, संभावित उम्मीदवारों की मोर्चाबंदी तेज

Bhandara News: भंडारा जिले की चार नगरपालिकाओं भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली-सेंदुरवाफा के वार्डवार आरक्षण का ऐलान हो गया है। 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

आकाश मसने

Bhandara Municipal Council Eections: भंडारा जिले की चार नगरपालिकाओं भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली-सेंदुरवाफा के वार्डवार आरक्षण बुधवार 8 अक्टूबर को घोषित किए गए। नगर परिषदों में बच्चों के हाथों से ड्रा निकाला गया। नए आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कई इच्छुकों को आरक्षण के फेर में निराशा हाथ लगी है, तो कुछ संभावित उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठे हैं।

इस बार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इससे महिलाओं को स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, परंतु इसी कारण कई दिग्गजों की समीकरणें बिगड़ गए हैं। आरक्षण सूची जारी होते ही संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड को सुरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी है।

भंडारा नगर परिषद प्रभागवार आरक्षण

प्रभाग आरक्षण श्रेणी (अ) आरक्षण श्रेणी (ब)
1 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
2 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
3 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित
4 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित
5 अनुसूचित जनजाति (महिला) अनारक्षित
6 ओबीसी (महिला) अनारक्षित (महिला)
7 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
8 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
9 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
10 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
11 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
12 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
13 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
14 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
15 अनुसूचित जनजाति अनारक्षित (महिला)
16 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
17 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित

साकोली नगर परिषद

प्रभाग आरक्षण श्रेणी (अ) आरक्षण श्रेणी (ब)
1 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
2 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
3 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
4 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
5 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित
6 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
7 अनुसूचित जाति (महिला) ओबीसी
8 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित
9 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
10 अनुसूचित जनजाति (महिला) अनारक्षित

तुमसर नगर परिषद

क्रमांक आरक्षण श्रेणी (अ) आरक्षण श्रेणी (ब)
1 अनुसूचित जाति अनारक्षित
2 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
3 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
4 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
5 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
6 अनुसूचित जनजाति अनारक्षित (महिला)
7 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
8 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
9 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
10 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
11 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित
12 ओबीसी (महिला) अनारक्षित

पवनी नगर परिषद

क्रमांक आरक्षण श्रेणी (अ) आरक्षण श्रेणी (ब)
1 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
2 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
3 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित
4 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
5 अनारक्षित अनारक्षित (महिला)
6 ओबीसी अनारक्षित (महिला)
7 अनुसूचित जनजाति (महिला) अनारक्षित
8 अनुसूचित जाति अनारक्षित (महिला)
9 ओबीसी (महिला) अनारक्षित
10 अनुसूचित जाति (महिला) अनारक्षित

राजनीतिक दलों के बिगड़े गणित

पहले ही दिन अनेकों को वार्ड में उतरकर समर्थन लेने की प्रक्रिया अपनाई गई। नए आरक्षण के कारण चारों नगरपालिकाओं में राजनीतिक गणित पूरी तरह बदल गया है। कई मौजूदा नगरसेवकों के वार्ड अब महिला या अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं, जिससे उनकी उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हुआ है।

वहीं, समाजसेवा, शिक्षा या सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं के लिए यह बड़ा अवसर साबित हो सकता है। नगराध्यक्ष पदों में तीन स्थानों पर महिलाओं के लिए आरक्षण होने से महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा।

आरक्षण सूची जारी होते ही चारों शहरों में 'कहीं खुशी, कहीं गम' का माहौल देखा गया। संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। कई स्थानों पर उम्मीदवारों की मोर्चाबंदी तेज हो गई है और टिकट की दौड़ में नई जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल