भंडारा

भंडारा में लेंडेझरी वन कार्यालय का कामकाज 'रामभरोसे', अधिकारी-कर्मचारी नदारद होने से आदिवासी नागरिक परेशान

भंडारा के लेंडेझरी वनपरिक्षेत्र कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज ठप है। दूर-दराज से आए आदिवासियों को परेशानी हो रही है और जंगल की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

रूपम सिंह

Bhandara Forest Department: भंडारा आदिवासी बहुल और दुर्गम क्षेत्र के लेंडेझरी वनपरिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय का कामकाज इन दिनों रामभरोसे चल रहा है। कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे यहां सन्नाटा पसरा रहता है और कामकाज ठप पड़ गया है। इसका सीधा असर क्षेत्र के गरीब आदिवासी नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने छोटेछोटे कामों के लिए भी बारबार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कई कर्मचारी अपने समय पर आते हैं और बिना सूचना के गायब हो जाते हैं। कार्यालय का निरीक्षण करने पर कई महत्वपूर्ण विभागों की कुर्सियां खाली नजर आती हैं। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी भी अक्सर फील्ड विजिट का हवाला देकर कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिसके कारण आम लोगों के काम लंबित पड़े हैं।

घंटों करना पड़ता इंतजारदूरदराज के पहाड़ों और गांवों से आने वाले आदिवासी नागरिकों को आवेदन जमा करने या शिकायत दर्ज कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो उन्हें बिना काम हुए ही वापस लौटना पड़ता है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इस लापरवाही का असर केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जंगल की सुरक्षा पर भी पड़ रहा है। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण अवैध वृक्ष कटाई और शिकार जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका जताई जा रही है। गर्मी के दिनों में जंगल में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण भी मुश्किल हो सकता है, जिससे बड़े नुकसान की संभावना बनी रहती है।

गौरतलब है कि शासन द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष भत्ते दिए जाते हैं, इसके बावजूद मुख्यालय में न रहने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या वरिष्ठ वन अधिकारी इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू की जाए और आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया जाए, ताकि कार्यालय में अनुशासन कायम हो और आम जनता को राहत मिल सके।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू