Fire Accidents (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
भंडारा

भंडारा में बढ़ीं आगजनी की घटनाएं, तीन महीनों में 31 हादसे, मई महीने में सबसे ज्यादा आगजनी की घटनाएं दर्ज

Bhandara Fire Incidents News: भंडारा और ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। मार्च से मई तक 31 आगजनी की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें शॉर्ट सर्किट प्रमुख कारण रहा।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Short Circuit Fire News: गर्मी बढ़ने के साथ भंडारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं में तेजी आई है। मार्च से 22 मई तक करीब तीन महीनों में नगर परिषद सीमा और आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की कुल 31 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा घटनाएं मई महीने में सामने आईं। राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और केवल संपत्ति का नुकसान हुआ।मार्च माह में 7 घटनाएंदमकल विभाग के अनुसार मार्च महीने में आग लगने की 7 घटनाएं हुई थीं, जिनमें 5 शहर और 2 ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज की गईं।

अप्रैल में यह संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई, जिसमें 4 घटनाएं शहर और 6 ग्रामीण इलाकों में हुईं। मई महीने में अब तक सबसे अधिक 14 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 77 स्थानों पर आग लगी। कुल 31 घटनाओं में 15 हादसे शहर और 16 ग्रामीण क्षेत्रों में हुए हैं। मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों में अधिक नुकसान हुआ, जबकि औद्योगिक क्षेत्रों में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

आग बुझाने के लिए 2 से 3 घंटे तक मशक्कत

दमकल विभाग की जांच में आग लगने के प्रमुख कारणों में बिजली व्यवस्था में खराबी और ओवरलोडिंग के कारण होने वाला शॉर्ट सर्किट सबसे बड़ा कारण सामने आया है। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव, जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकना और सूखे पत्तों में आग लगाना भी हादसों की वजह बना। दमकल विभाग ने सभी घटनाओं में समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कई स्थानों पर आग बुझाने के लिए जवानों को 2 से 3 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

नगर अग्निशमन अधिकारी समीर गणवीर ने कहा कि विभाग की ओर से 20 दमकल जवानों, 8 वाहनों और आधुनिक उपकरणों की मदद से कार्रवाई की गई। विभाग के पास रेस्क्यू वाहन, मल्टिपर्पज वाहन, वॉटर मिस्ट वाहन और रैपिड रिस्पांस फायर बाइक उपलब्ध हैं। आग लगने पर तुरंत करें कॉलइस साल अब तक दर्ज की गई आग की घटनाओं ने गर्मियों के खतरे को उजागर किया है। गनीमत रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से किसी की जान नहीं गई। कहीं भी आग लगने की स्थिति में तुरंत 101 नंबर पर या स्थानीय दमकल केंद्र को सूचित करें।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस