भंडारा कांग्रेस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
भंडारा

Bhandara News: 'किधर है विकास' वीडियो से कांग्रेस का सवाल, भंडारा में वायरल हुआ जिलाध्यक्ष का डांस

Kidhar Hai Vikas: भंडारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद साखरकर का 'किधर है विकास' वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से जवाब मांगा है।

आंचल लोखंडे

Bhandara Congress Protest: भंडारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद साखरकर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नृत्य करते हुए शहर की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

वीडियो में किधर है सड़क, किधर है ड्रेनेज, किधर हैं डॉक्टर, किधर हैं शिक्षक और किधर है विकास जैसे सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि वीडियो का उद्देश्य मनोरंजन नहीं, बल्कि शहर की समस्याओं को रचनात्मक ढंग से सामने लाना है। इसमें खराब सड़कें, जाम नालियां, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो के अंत में सवाल जनता का है जवाब प्रशासन को देना ही होगा! संदेश दिया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे जनजागरण का नया तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे कांग्रेस की नई प्रचार शैली मान रहे हैं।

कांग्रेस के तीखे सवाल

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सोशल मीडिया और रील के जरिए जनता तक पहुंचने की रणनीति तेजी से लोकप्रिय हो रही है। मुकुंद साखरकर का यह वीडियो भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां