बोर्ड की परीक्षा (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो) 
भंडारा

Board Exam: भंडारा जिले में 32,297 छात्र देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा, 6 उड़नदस्ते और CCTV से होगी निगरानी

Bhandara Board Exam 2026: भंडारा जिले में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी। 32,297 छात्र देंगे एग्जाम, नकल रोकने के लिए 6 उड़नदस्ते तैनात। 155 केंद्रों पर होगी निगरानी।

प्रिया जैस

Bhandara Education Department News: माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल नागपुर की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की फरवरी/मार्च 2026 की परीक्षाओं के लिए भंडारा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इस वर्ष जिले में कुल 32 हजार 297 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

परीक्षा को अत्यंत पारदर्शी, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में सूक्ष्म नियोजन किया गया है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 155 परीक्षा केंद्र निश्चित किए हैं। इनमें 10वीं के लिए 88 और 12वीं के लिए 67 केंद्र बनाए गए हैं।

तहसीलवार वितरण

तहसीलवार वितरण के अनुसार भंडारा में सर्वाधिक 34 केंद्र, तुमसर में 24, साकोली में 24, मोहाडी में 23, लाखनी में 16, लाखांदुर में 16 और पवनी में 18 केंद्र शामिल हैं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 15 हजार 419 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए 16 हजार 878 विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन सभी केंद्रों पर विभागीय मंडल नागपुर के मार्गदर्शन में आवश्यक पर्यवेक्षकों और परिरक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए जिले में हाय-टेक यंत्रणा और उड़नदस्तों को सक्रिय किया गया है।

हर गतिविधि पर नजर रखेंगे

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला सतर्कता समिति के नेतृत्व में जिले में कॉपीमुक्त अभियान कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर 6 विशेष उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं, जिनमें शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर बैठे पथक की भी तैनाती की गई है जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही विभागीय मंडल के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों और क्लासरूम में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

श्रेणी (Category) 10वीं (SSC) 12वीं (HSC) कुल (Total)
परीक्षार्थी संख्या 15,419 16,878 32,297
परीक्षा केंद्रों की संख्या 88 67 155

प्रश्नपत्र रहेंगे पुलिस कस्टडी में विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित

विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए स्कूलों में विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए हैं। परीक्षाओं के दौरान बिजली की समस्या न हो, इसके लिए महावितरण विभाग को अखंडित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षाधिकारी मनीषा गजभिये ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे बिना किसी दबाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए 155 केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल