भंडारा के भाजपा नेता (सोर्स: सोशल मीडिया) 
भंडारा

चुनाव से पहले भाजपा को भंडारा में बड़ा झटका, कई नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

Bhandara Political Update: नगर परिषद चुनाव से पहले भंडारा जिले में भाजपा को आंतरिक असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आकाश मसने

BJP Leaders Resign In Bhandara: भंडारा जिले में नगर परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के भीतर असंतोष के स्वर तेज हो गए हैं। जिले के कई पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व पर भ्रष्ट नेताओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस कदम से चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी के इन असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आशु गोंडाणे को संबोधित पत्र में अपने पद और सदस्यता से त्यागपत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे वर्षों से भाजपा के एकनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में निःस्वार्थ भाव से कार्य करते आए हैं।

संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन हाल ही में कुछ विवादास्पद चेहरों को पार्टी में शामिल किए जाने से कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है।

भ्रष्टाचारियों को पार्टी में लेने का आरोप

कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से जैकी रावलानी और भगवान बावनकर के पार्टी में प्रवेश पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इन नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और ऐसे व्यक्तियों को पैसे और प्रभाव के बल पर टिकट देने की प्रक्रिया भाजपा की विचारधारा के विपरीत है।

पार्टी की धूमिल करने का लगाया आराेप

पत्र में कहा गया है कि हम ऐसे भ्रष्ट नेतृत्व के अधीन काम नहीं कर सकते। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है और आम कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि पार्टी में समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे संगठनात्मक ढांचे में असंतोष फैल रहा है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने पत्र की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण को भी भेजी है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सामूहिक इस्तीफे से भंडारा जिले में भाजपा की चुनावी रणनीति पर असर पड़ सकता है। नगर परिषद चुनाव से पूर्व पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, भाजपा नेतृत्व ने इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत