भंडारा

भंडारा में कत्ल के इरादे से बांधकर रखे गए 17 गोवंश मुक्त; अडयाल पुलिस ने वाहन समेत 4.17 लाख का माल किया जब्त

Bhandara Crime News: अडयाल पुलिस ने गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। 17 गोवंशों को कत्ल के इरादे से बांधकर रखा गया था पुलिस ने 4 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

रूपम सिंह

Bhandara Animal Cruelty Act News: भंडारा अडयाल पुलिस थाना अंतर्गत गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक घर के सामने कत्ल के इरादे से अत्यंत निर्दयतापूर्वक बांधकर रखे गए 17 गोवंश को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई में एक टाटा मेगा वाहन सहित कुल 4.17 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

विशेष जांच दल दविशा भंडारा के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश सुधाकर वैरागी को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम अडयाल में गोवंश को अवैध रूप से कत्ल के लिए ले जाने की तैयारी चल रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों के समक्ष आरोपी मोरेश्वर वासुदेव लिचडे के घर के सामने छापा मारा। मौके पर पुलिस ने देखा कि आरोपी ने अपने घर के सामने बाड़ कंपाउंड में 17 गोवंशों को खुले में बांध रखा था। इन मवेशियों के लिए चारा और पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

साथ ही, उन्हें बहुत छोटी रस्सियों से इस तरह बांधा गया था कि उन्हें शारीरिक वेदना हो रही थी। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन मवेशियों को कत्ल के लिए ट्रक में भरकर भेजने का इरादा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 7 कालेसफेद जर्सी बछड़े, 4 लाल जर्सी बछड़े और 6 गायों को मुक्त कराया।

विविध धाराओं के तहत FIR दर्जइसके साथ ही, गोवंश तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले टाटा मेगा वाहन क्रमांक एमएच 49 एटी 1708 कीमत 4 लाख रुपये को भी जब्त किया गया है। जब्त किए गए पशुओं की कुल कीमत 17,000 रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन समेत कुल कार्रवाई 4,17,000 रुपये की है।

सपुनि गणेश वैरागी की लिखित शिकायत पर अडयाल पुलिस ने आरोपी मोरेश्वर लिचडे के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चव्हाण कर रहे हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच