Farmers upset over purchase of cattle, bulls difficult to get 
भंडारा

किसानों, बेरोजगारों के लिए पशु संवर्धन योजना की शुरुआत, अब हर शिक्षित युवा होंगे लाभान्वित

ग्रामीण क्षेत्र के सुशिक्षित तथा बेरोजगार, युवकों के साथ-साथ पशुपालकों तथा किसानों को स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराते समय वास्तविक अर्थाजन के लिए पशु संवर्धन विभाग ने विभिन्न योजना तथा उपक्रमों को हाथ में लिया है।

नवभारत डेस्क

भंडारा. पशु संवर्धन विभाग की ओर से 2020-21 इस वित्त वर्ष के लिए राज्यस्तरीय नाविन्य पूर्ण योजना तथा जिलास्तरीय योजना और व्यक्तिगत लाभ की योजना के लिए पात्र पशुपालक, किसान, सुशिक्षित बेरोजगार युवक, युवती तथा महिलाएं ऑनलाइन के माध्यम से 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के सुशिक्षित तथा बेरोजगार, युवकों के साथ-साथ पशुपालकों तथा किसानों को स्वयंरोजगार का साधन उपलब्ध कराते समय उन्हें वास्तविक अर्थाजन का विकल्प उपलब्ध कराने पशु संवर्धन विभाग ने विभिन्न योजना तथा उपक्रमों को हाथ में लिया। व्यक्तिगत लाभ की योजना के अंतर्गत प्रक्रिया को पारदर्शक बनाने के लिए राज्यस्तरीय नाविन्य पूर्ण योजना के अंतर्गत पिछले तीन वर्ष में ऑनलाइन पद्धति से आवेदन मंगाए गए और लाभार्थियों का चयन किया गया। अब इस पर ही जिलास्तरीय योजनाओं के लिए भी संगणक प्रणाली लागू की गई है।

नाविन्य पूर्ण राज्यस्तरीय तथा जिलास्तरीय योजना के अंतर्गत दुधारू गाय, भैंस का वितरण किया जाता है. इसके अलावा एक हजार पक्षियों का पोषण करने के लिए शेड बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी इस योजना के तहत दी जाती है. इस योजना के तहत मुर्गी के 100 बच्चों का वितरण किया  जाता है. योजना के तहत लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह