असदुद्दीन ओवैसी और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बीड

बीड में अजीत पवार और शिंदे ने ओवैसी की AIMIM से मिलाया हाथ, महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण

Parli Nagar Parishad: परली नगर परिषद में नया राजनीतिक धमाका! अजीत पवार गुट, शिंदे सेना और AIMIM का गठबंधन। बहुमत के साथ चुना गया ग्रुप लीडर। पढ़ें परली की राजनीति का पूरा समीकरण।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: बीड जिले की परली नगर परिषद में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां अजीत पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना, AIMIM और कुछ निर्दलीय पार्षदों ने मिलकर नया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन के तहत नगर परिषद के लिए ग्रुप लीडर का चुनाव किया गया।

परली नगर परिषद में अध्यक्ष (मेयर) का पद पहले ही अजीत पवार गुट की NCP के खाते में जा चुका है। इसके बाद ग्रुप लीडर के चुनाव में सत्ता पक्ष ने समर्थन मजबूत करने के लिए AIMIM और निर्दलीय पार्षदों को साथ लिया। कुल 35 सदस्यों वाली नगर परिषद में इस गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ।

गठबंधन को मिला इतना समर्थन

ग्रुप लीडर के पक्ष में समर्थन देने वाले दलों और पार्षदों की संख्या इस प्रकार रही:

  • NCP (अजीत पवार गुट) – 16 पार्षद

  • शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) – 2 पार्षद

  • AIMIM – 1 पार्षद

  • निर्दलीय – 4 पार्षद

इस तरह मेयर सहित कुल 24 पार्षदों का समर्थन ग्रुप लीडर को मिला।

विपक्षी खेमे की स्थिति

वहीं नगर परिषद में बाकी पार्षदों का गणित इस प्रकार रहा:

  • भाजपा – 7 पार्षद

  • निर्दलीय – 2 पार्षद

  • NCP (शरद पवार गुट) – 2 पार्षद

  • कांग्रेस – 1 पार्षद

स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम

बीड जिले के परली नगर परिषद में बना यह नया गठबंधन स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अलग-अलग विचारधाराओं वाली पार्टियों का एक मंच पर आना आने वाले समय में जिले की राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकता है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा