गोदावरी नदी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बीड

Beed Boat Accident: बीड में बड़ा हादसा! गोदावरी नदी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, बचाव कार्य जारी

Beed Boat Accident: बीड के पुरुषोत्तमपुरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव गोदावरी नदी में पलट गई। कई लोगों को बचाया गया है, जबकि अन्य की तलाश के लिए राहत अभियान जारी है।

आकाश मसने

Godavari River Boat Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में बड़ा हादसा हो गया है। माजलगांव तालुका के धार्मिक स्थल पुरुषोत्तमपुरी में गोदावरी नदी पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है। नाव में 35 से अधिक श्रद्धालु सवार होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव पर करीब 35 श्रद्धालु सवार थे। नदी पार करते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग, नाविक और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गए। ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अधिक मास के कारण बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इन दिनों हिंदू पंचांग के अनुसार चल रहे अधिक मास के कारण पुरुषोत्तमपुरी में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से भक्त यहां पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। नदी के दोनों किनारों के बीच आवागमन के लिए नावों का उपयोग किया जाता है, जिससे घाट क्षेत्र में लगातार भीड़ बनी हुई है।

बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी

हादसे की सूचना मिलते ही बीड पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया गया। अब तक करीब 20 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के आरोप

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह शिकायत सामने आती रही है कि कुछ नाव संचालक अधिक कमाई के उद्देश्य से निर्धारित क्षमता से ज्यादा लोगों को नाव में बैठाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में भी क्षमता से अधिक यात्री मौजूद थे। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बच्चों के लापता होने की आशंका से बढ़ी चिंता

घटना के बाद कुछ बच्चों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है। नदी किनारे एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी