सड़कों से हटे ठेले (सोर्स-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar Traffic: शाहगंज में मनपा की दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई, सड़कों से हटे ठेले, यातायात हुआ सुगम

Sambhajinagar Traffic Management: छत्रपति संभाजीनगर के शाहगंज में अतिक्रमण के खिलाफ मनपा की सख्ती दूसरे दिन भी जारी रही। सड़कों से ठेले हटने से पुराने शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal CorporationTraffic Management:  शाहगंज क्षेत्र में सड़कों पर फल और अन्य सामान के ठेले दोबारा न लगें, इसके लिए मनपा प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन भी विशेष बंदोबस्त बनाए रखा। मनपा की टीम और नागरिक मित्र दल ने पूरे दिन क्षेत्र में गश्त कर सड़कों पर ठेले लगाने के प्रयासों को विफल किया। इसके चलते पुराने शहर के कई प्रमुख मार्ग अपेक्षाकृत खुले और यातायात के लिए सुगम दिखाई दिए।

मंगलवार को शुरू की गई विशेष निगरानी व्यवस्था बुधवार को भी जारी रही। मनपा के नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में टीम ने शाहगंज और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी। कुछ स्थानों पर ठेले लगाने की कोशिश की गई। लेकिन प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें सड़क पर खड़ा नहीं होने दिया। इस कार्रवाई का सकारात्मक असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। विशेष रूप से पुराने शहर के व्यस्त इलाकों में वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को राहत मिली।

वाहन चालकों संग नागरिकों ने किया स्वागत

सड़कें अपेक्षाकृत खाली रहने से आवागमन आसान हुआ और जाम की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित रही। सुबह से ही प्रमुख चौकों। बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर मनपा के कर्मचारी और नागरिक मित्र दल के सदस्य तैनात रहे। सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण न हो। इसके लिए लगातार गश्त की गई। प्रशासन की इस सख्ती के कारण पूरे दिन मुख्य मार्ग खुले रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया।

उनका कहना है कि सड़कों पर ठेले नहीं होने से यातायात अधिक व्यवस्थित हुआ है। संकरी सड़कों पर लगने वाले जाम में कमी आई है और पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित रास्ता मिल रहा है। दूसरी ओर। छत्रपति संभाजीनगर मनपा की सख्त कार्रवाई से कई ठेला संचालकों को अपना व्यवसाय बंद रखना पड़ा। इससे उनकी आय प्रभावित होने की चिंता सामने आई है। कुछ व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ठेला संचालकों के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो।

विरोध करने के बाद बढ़ाई गई सख्ती

सोमवार शाम नियमित कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने मनपा की टीम का विरोध किया था। इस दौरान अधिकारियों। कर्मचारियों। पुलिसकर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बहस की स्थिति भी बनी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अगले ही दिन से शाहगंज क्षेत्र में विशेष बंदोबस्त लागू कर दिया।

छत्रपति संभाजीनगर यातायात जाम और नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए मनपा ने शाहगंज क्षेत्र में सड़कों पर ठेले नहीं लगाने देने का अभियान और तेज कर दिया है। प्रशासन के अनुसार। आगामी दिनों में भी विशेष टीमें क्षेत्र में तैनात रहेंगी और सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण न हो। इसके लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से शाहगंज की यातायात व्यवस्था और सड़क अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए