Chhatrapati Sambhajinagar road accident (सोर्सः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक से कुचलकर 3 मजदूरों की मौत

Samruddhi Expressway Accident: छत्रपति संभाजीनगर के पास समृद्धि महामार्ग पर सड़क मार्किंग का काम कर रहे मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Road: समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वरझड़ी क्षेत्र में मुंबई कॉरिडोर पर चैनल क्रमांक 406 के पास सड़क पर सफेद पट्टी (मार्किंग) का काम कर रहे मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक चिकलथाना पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

महामार्ग पुलिस के अनुसार, सड़क पर सफेद रंग (मार्किंग) करने का कार्य कर रहे मजदूर भोजन करने के लिए एक ट्रक की छाया में रुके हुए थे। इसी दौरान लोहे की सरिया लादकर मुंबई की ओर ढलान पर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

3 मजदूर गंभीर रूप से घायल

हादसा इतना भीषण था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर ने घाटी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राहुल सांडू रामगिरी (27, परतूर), विरेश्वर विश्वकर्मा (32, महू, उत्तर प्रदेश) और गणेश कसारे (25, भीकापुर) के रूप में हुई है।

वहीं गंभीर रूप से घायल रामगोपाल राम पटेल (37, मध्यप्रदेश), ज्ञानेश्वर सोमनाथ घोरपडे (21, पोखरी) और शैलेंद्र रॉय का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक गणेश कसारे छत्रपति संभाजीनगर तहसील के कसारे नायगांव का निवासी था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

जेसीबी और कार को भी मारी टक्कर

महामार्ग पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद बेकाबू ट्रक आगे बढ़ता हुआ एक जेसीबी और एक अन्य चार पहिया वाहन से भी जा टकराया। हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन

एक्शन मोड में गृह मंत्री शाह, पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में

पहले व्यापार, फिर राजनीति... दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी के सामने रखी रैली टालने की शर्त; जानें वजह