ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Pune में 5 मुख्य स्थानों पर चलाया ट्रैफिक विशेष अभियान, 24,900 रुपए वसूले गए

Sambhajinagar Traffic Police ने कई वाहन चालकों पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के लिए एक्शन लिया है। पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने परिवहन विभाग को एक विशेष अभियान लागू करने का आदेश दिया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर में कई वाहन चालक गलत साइड और ट्रिपल सीट वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

इससे आए दिन दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने परिवहन विभाग को एक विशेष अभियान लागू करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विशेष अभियान में पुलिस अधिकारी व परिवहन शाखा के कर्मचारियों को नियुक्त कर 521 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 4,51,000/- रुपए का जुर्माना लगाया है, तथा 24,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। परिवहन विभाग ने समय-समय पर पटाखे, साइलेंसर बुलेट, स्कूल बस, रिक्शा आदि जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ विशेष अभियान लागू किया है।

14 अक्टूबर को 11।00 बजे से 2।00 बजे तक, शहर के मध्य भाग में 05 महत्वपूर्ण स्थानों पर जैसे मोंगा नाका, हाईकोर्ट सिग्नल, बाराभाई ताजिया से पैठण गेट, मिलिट्री मेस, ओएसीस चौक शहर में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग की पांच शाखाओं द्वारा मात्र 3 घंटे के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।

ये अधिकारी रहे शामिल

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त, शर्मिष्ठा चारगे वालावलकर, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात सुभाष भुजंग, पुलिस निरीक्षक अमोल देवकर, शहर यातायात शाखा-1, राजेश यादव, पुलिस निरीक्षक वालूज यातायात शाखा, सिडको यातायात शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश्वर घुगे, शहर यातायात शाखा-2 के सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील कराले, छावनी यातायात शाखा के संभाजी गोरे ने अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के साथ उक्त कार्रवाई की है। सभी यातायात नियमों का पालन करें इसके लिए वाहन मालिकों को ड्राइविंग लाइसेंस, दस्तावेज साथ रखे, लापरवाही से वाहन चलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं करनी चाहिए।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं