महावितरण (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhaji Nagar: Mahavitran में बवाल, तकनीकी कामगारों ने पुनर्रचना के विरोध में दी चेतावनी

Chhatrapati Sambhaji Nagar में महावितरण कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने काम के 8 घंटे तय करने समेत कई अन्य मांगों के समर्थन में प्रादेशिक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: महावितरण कंपनी में तकनीकी कामगारों, अभियंताओं की पुनर्रचना प्रक्रिया के विरोध में व कार्य के घंटे 8 घंटे निश्चित करने आदि मांगों के समर्थन में शहर स्थित प्रादेशिक कार्यालय के समक्ष संगठनों ने द्वार सभा आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुनर्रचना में शाखा नुसार तकनीकी पदों की संख्या घटाने व भविष्य में इन पदों की भर्ती बाबत कोई गारंटी नहीं होने का दावा भी किया गया। संगठन के महासचिव सैयद जहीरुद्दीन ने कहा कि कंपनी मुख्यालय में पेश पुनर्रचना के प्रारूप में तकनीकी कामगारों के कार्य का स्वरूप व समय स्पष्ट नहीं किया गया है।

यही नहीं, उनकी पद संख्या घटाई जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि टीम प्रमुख व कर्मचारी उपस्थित नहीं रहेंगे, तो तकनीकी कामगार केवल हाजिरी लगाएंगे और काम नहीं करेंगे, तकनीकी श्रमिकों का आरोप है कि पुनर्रचना में शाखा नुसार तकनीकी पदों की संख्या घटाई गई है व भविष्य में इन पदों की भर्ती को लेकर कोई गारंटी नहीं है। मौजूदा पदों को यथावत रखा जाना चाहिए,

ये अधिकारी, कर्मी हुए शामिल

प्रदर्शन में अध्यक्ष भाऊसाहब भाकरे, उपाध्यक्ष नाना चट्टे, शिरीष इंगोले, अजीज पठान, कैलाश गौरकर, भानुदास शेवाले, आप्पा दाभाड़े, श्रावण कौलनूर संग आरपी थोरात, ताराचंद कोल्हे संग बड़ी संख्या में क्षेत्रीय, जोन, सर्कल, संगठन की।

9 अक्टूबर को काला फीता लगाकर काम

संगठन के महासचिव सैयद जहीरोद्दीन ने कहा कि समूचे राज्य में विभिन्न बिजली कर्मचारी संगठनों ने 9 अक्टूबर को हड़ताल की घोषणा की है। वर्तमान में राज्य में हो रही भारी वर्षा व बाढ़ से किसानों की फसली की तबाही को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति आवश्यक है। तकनीकी कामगार संगठन के सदस्य हड़ताल में भाग लिए बिना बगैर काला फीता लगाकर काम करेंगे, एक्शन कमेटी के नोटिस में तकनीकी कर्मचारी संगठन की भी मांगें शामिल होने की बात सैयद ने कही।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हुए जेल से रिहा, SEM कोर्ट से मिली जमानत

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास