सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को राहत, 10 प्रतिशत अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि अब 4 जून तक बढ़ी

PMAY Deadline: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत! छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने 10% अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून तक बढ़ाई। योजना की पूरी जानकारी और अब तक का अपडेट यहाँ देखें।

गोरक्ष पोफली

PM Awas Yojana Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर  महानगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे घरों के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए 10 प्रतिशत अनामत राशि जमा करने की समय सीमा 4 जून तक बढ़ा दी गई है । अब तक 1 हजार से अधिक लाभार्थियों ने अनामत राशि जमा कर दी है । इनमें सबसे अधिक प्रतिसाद सुंदरवाडी क्षेत्र से मिला है । यह जानकारी उपायुक्त अपर्णा थेटे ने दी ।

पांच स्थानों पर बनाए जा रहे हैं 11 हजार से अधिक आवास

मनपा की ओर से हर्सूल, सुंदरवाडी, पडेगांव, तिसगांव (225/1) और तिसगांव (227/1) इन पांच स्थानों पर कुल 11 हजार 120 घरों का निर्माण किया जा रहा है । सभी स्थानों पर ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण कार्य तेजी से जारी है ।

पहले चरण में साढ़े चार हजार लाभार्थी पात्र

योजना के पहले चरण में लगभग साढ़े चार हजार लाभार्थियों को पात्र घोषित किया गया है । इन लाभार्थियों को 10 प्रतिशत अनामत राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे । मनपा प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को ऋण और अन्य प्रक्रियाओं में सहायता का आश्वासन दिया गया । इसके बाद योजना को लेकर लाभार्थियों का प्रतिसाद बढ़ा है ।

सुंदरवाडी में सबसे अधिक लाभार्थियों ने जमा की राशि

मनपा प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 1 हजार 59 लाभार्थियों ने अनामत राशि जमा की है । इनमें हर्सूल के 111, पडेगांव के 123, सुंदरवाडी के 548, तिसगांव (225/1) के 138 और तिसगांव (227/1) के 139 लाभार्थियों का समावेश है ।

लाभार्थियों की मांग पर बढ़ाई गई समय सीमा

अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो रही थी । लेकिन लाभार्थियों की मांग और बढ़ते प्रतिसाद को देखते हुए मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने समय सीमा बढ़ाकर 4 जून कर दी है । उपायुक्त अपर्णा थेटे ने पात्र लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर राशि जमा करने की अपील की है ।

नए लाभार्थियों से भी मांगे गए आवेदन

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने नए लाभार्थियों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। अब तक कुल 623 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं । इनमें पडेगांव से 116, सुंदरवाडी से 264, तिसगांव के दोनों प्रकल्पों से 64 तथा हर्सूल से 179 आवेदन शामिल हैं ।

आवेदन प्रक्रिया के लिए भी मिली अतिरिक्त मोहलत

उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि नए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया के लिए भी समय सीमा बढ़ा दी गई है । ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकें ।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार