Paithan Canal Accident ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर पैठण नहर हादसा: कार गिरने के मामले में तीनों शव बरामद, मददगार युवक की भी मौत की आशंका

Paithan Canal Accident: पैठण तहसील में नहर में गिरी कार हादसे में तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। प्रशासन ने तलाशी अभियान समाप्त कर दिया है, जबकि चालक का इलाज जारी है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Accident News: छत्रपति संभाजीनगर पैठण तहसील में सोमवार रात हुए हादसे में नहर में गिरी कार के मामले में तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। प्रशासन और बचाव दल की ओर से तलाशी अभियान खत्म हो गया।

सोमवार रात एक स्विफ्ट कार रिवर्स लेते समय नहर में जा गिरी थी। कार में सवार तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए थे। इसमें कार का चालक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

उन्हें बचाने के लिए गया एक युवक भी नहर के प्रवाह में लापता हो गया था। कार में सवार लोगों की पहचान अल्ताफ ईदाहित पठान, मुकीद अहमद शेख तथा नीलोफर मुकीद शेख के रूप में हुई थी।

कार का चालक अल्ताफ ईदाहित पठान का इलाज फिलहाल पैठण स्थित लोंढे अस्पताल में चल रहा है। जबकि मुकीद अहमद शेख और नीलोफर शेख के नहर में बह जाने की पुष्टि प्रारंभिक जांच में हुई थी। इसके अलावा रावसाहेब गणपत खडेकर, जो मदद के लिए नहर में उतरे थे, उनके भी बह जाने की आशंका जताई गई थी।

बचाव दल की मुस्तैदी

घटना के बाद स्थानीय बचाव दल और नागरिकों द्वारा खोज अभियान शुरू किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पैठण तहसीलदार ने जिला स्तर से खोज और बचाव दल बुलाने का अनुरोध किया। इसके बाद व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया।

मंगलवार तक किसी का पता नहीं चल सका था। बुधवार 25 तारीख को प्रशासन को तीनों शव बरामद करने में सफलता मिली, जो महिला का बताया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता लोगों में से तीनों शव बरामद हो गए है। एक शव किनगाव क्षेत्र से तथा दूसरा बीड जिले के गेवराई के पास मिला है। हालांकि अभी तक दोनों शवों की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से एक शव महिला का होने की पुष्टि की गई है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान