संभाजीनगर मनपा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर मनपा में वर्षों से जमे कर्मियों के होंगे तबादले, पारदर्शिता बढ़ाने प्रशासन की तैयारी

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में पारदर्शिता लाने के लिए वर्षों से एक ही विभाग में जमे कर्मचारियों का तबादला होगा। स्थाई समिति सभापति अनिल मकरिये ने दी जानकारी।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Employees Transfer: छत्रपति संभाजीनगर मनपा मुख्यालय व जोन कार्यालयों में वर्षों से एक ही विभाग में डटे हुए कर्मियों के तबादलों की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, कार्यगति बढ़ाने व नागरिकों की शिकायतें कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लेने की जानकारी स्थाई समिति सभापित अनिल मकरिये ने दी।

मनपा के कई विभागों में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मी लंबे समय से एक ही मेज पर कार्यरत हैं। कुछ स्थानों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी अहम कार्य संभाल रहे हैं। कुछ विभागों में कुछ कर्मियों का एकाधिकार बनने की शिकायतें सामने आ रही थीं। नागरिकों का कहना था कि उन्हें काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

पारदर्शिता में कमी की शिकायतें

छत्रपति संभाजीनगर मनपा के कुछ विभागों में लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मियों के चलते कामकाज में पारदर्शिता की कमी की शिकायतें बढ़ रही थीं। कुछ स्थानों पर यह धारणा बन गई थी कि विशेष कर्मियों के बिना काम ही नहीं होता। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन ने तबादलों व टेबल परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

कार्यक्षेत्र में होगा बदलाव

कुछ विभागों में विशेष कर्मियों के बिना काम नहीं हो रहा है। इस आलोक में प्रशासन तबादलों की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिन कर्मियों का तकनीकी कारणों से तबादला संभव नहीं होगा, उनके टेबल या कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाएगा मकरिये ने बताया कि, तबादला प्रक्रिया प्रशासन के समन्वय से चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी, ताकि कार्यालयीन कार्य प्रभावित न हों।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला