शिवाई ई-बस (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar को मिली 6 नई शिवाई ई-बसें! पुणे-नाशिक रूट पर सफर अब और आरामदायक

MSRTC ने Chhatrapati Sambhajinagar को नई शिवाई ई-बस की सौगात दी, जिसके बाद पहली बार इसे चलाया गया है। Pune, Nashik और Beed की ओर जाने वाले यात्रियों ने इसके बेहतरीन रिस्पॉन्स दिया है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) के छत्रपति संभाजीनगर विभाग को 6 नई शिवाई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के बाद वह नए रूट पर पहली बार चलाई जा रही है।

पुणे, नाशिक व बीड़ मार्गों पर ये बसें यात्रियों की पसंद बनी हुई है। इसके चलते मराठवाड़ा के साथ ही अन्य जिलों में इन बसों का विस्तार बढ़ाकर सेवा शुरू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

उल्लेखनीय है कि महामंडल की नीति यह है कि शहर, जिला व अन्य मार्गों पर शिवाई बस सेवा बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराई जाए। नाशिक-संभाजीनगर व संभाजीनगर-पुणे मार्गों पर पहले से ही शिवाई बसें संचालित हो रही हैं। नाशिक मार्ग पर शुरू की गई नई इलेक्ट्रिक बस सेवा अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रही है।

चार्जिंग स्टेशन की पड़ रही जरूरत

राज्य परिवहन महामंडल ने यात्रियों को आरामदायक सेवा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरू की हैं, परंतु पुणे रूट पर अहिल्यानगर के बाद पुणे में ही चार्जिंग स्टेशन होने के चलते बीच रास्ते में बस बंद होने की चिंता यात्रियों को सताती है। इसलिए चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने की मांग उठ रही है। यही नहीं, ये बसें पूरी तरह वातानुकूलित होने से यात्रियों को ठंड लगना और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। अक्टूबर की गर्मी के चलते वातानुकूलित बस में सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सख्त जरूरत है।

नाशिक मार्ग पर अब 5 और बसों का संचालन

शिवशाही वातानुकूलित बसों की तुलना में इन बसों की यात्रा दरें थोड़ी अधिक होने से यात्रियों की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक हैं। नाशिक मार्ग पर पहले केवल 2 बसें थी, अब इस मार्ग पर 5 और बसें जोड़ी गई हैं। यही नहीं, छत्रपति संभाजीनगर डिपो से 2 बसें भी नाशिक जा रही हैं। इससे दोनों शहरों के यात्रियों को दिन भर में कुल आठ बसों की सुविधा मिल रही है। पूर्व में नाशिक रूट पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई थी। हालांकि, सड़क खराब होने के कारण सेवा रोक दी गई थी। अब सड़क की मरम्मत के बाद यह सेवा पुनः शुरू की गई है। मुंबई के बोरीवली डिपो में शिवाई बसों की कुल संख्या अब 13 तक पहुंच गई है। जानाकारी के अनुसार ई-बसों के शुरू होने से यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिल रही है। यात्रियों का कहना है कि गर्मी के समय में सुविधा मिलेगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज