राकांपा विधायक सतीश चव्हाण (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

NCP का लक्ष्य, मनपा चुनाव में युवाओं और महिलाओं को मिलेगा प्राथमिकता अवसर

Chhatrapati Sambhaji Nagar में आने वाले मनपा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिस सिलसिले में NCP के विधायक सतीश चव्हाण ने कहा है कि आने वाले मनपा चुनाव में युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: सभी दलों की ओर से आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) की समीक्षा बैठक में मराठवाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक व जिलाध्यक्ष सतीश चव्हाण ने कहा कि, आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी जीतने क्षमता रखने वाले युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता अवसर देगी।

शहर के सिडको स्थित राष्ट्रवादी भवन में आयोजित जिले की समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर पार्टी की नई व सर्वसमावेशक जिला कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें 26 उपाध्यक्ष, 19 जिला महासचिव, 37 जिला सचिव का समावेश है।

कार्यकारिणी का गठन

उपाध्यक्ष संतोष कोल्हे, ज्ञानेश्वर सिदलंबे, नासेर पटेल, ज्ञानेश्वर दुधारे, अनिल चव्हाण, हाजी अकील शेख, नितिन देशमुख आदि। जिला महासचिव महेश उबाले, सुधीर माने, अशोक गायकवाड, दत्ता पाटील, बालासाहेब भोसले, आप्पासाहब निर्मल, नितीन धुमाल आदि। जिला सचिव : मुश्ताक पटेल, नईम पटेल, भगवान कामठे, नंदू सोनवणे, महेश खेडकर, कारभारी गायके, बालासाहेब शेलके, प्रताप निबालकर, रणजीत देशमुख, राहुल डकले, समीर पटेल संग अन्य।

ये भी पढ़ें :-

जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

पूर्व विधायक नितिन पाटील, दिलीप बनकर, अभिजीत देशमुख, संजय जाधव, हाजी अकील शेख, संतोष कोल्हे, मनोज घोड़के, ठगण भागवत, दत्ता भांगे, अनुराग शिंदे संग विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में राकां (शरद पवार) के टिकट पर गंगापुर-खुलताबाद निर्वाचन क्षेत्र से किस्मत आजमाकर भाजपा विधायक प्रशांत बंब को कड़ी टक्कर देने वाले विधायक सतीश चव्हाण ने कहा कि, 'केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाकर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस को नंबर वन पार्टी बनानी की अपील भी उन्होंने की। पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चव्हाण ने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव दूर करने और एकजुट होकर काम करने की सलाह भी दी। इस पर बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की हामी भरी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन