संभाजीनगर मनपा भर्ती, ऑनलाइन परीक्षा, प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: एआई फोटो)  
औरंगाबाद

संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 8-9 जुलाई को तय समय पर होगी ऑनलाइन परीक्षा

Sambhajinagar CSMC Recruitment Exam: संभाजीनगर मनपा ने स्पष्ट किया है कि 222 पदों की भर्ती के लिए 8-9 जुलाई की ऑनलाइन परीक्षा बारिश के बावजूद तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Municipal Recruitment Exam: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के विभिन्न 222 रिक्त पदों के लिए 8 व 9 जुलाई को आयोजित होने वाली ऑनलाइन भर्ती परीक्षा बारिश के चलते स्थगित नहीं की जाएगी व पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। राज्य के 18 शहरों में बनाए गए 31 परीक्षा केंद्रों, पर 29,000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। मनपा ने बताया कि, बुधवार, 8 जुलाई को सभी परीक्षा केंद्रों पर तीन सत्रों में व गुरुवार, 9 जुलाई को 2 सत्रों में होगी।

बारिश के बीच तय समय पर होगी मनपा भर्ती परीक्षा

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए कई अभ्यर्थियों ने ई-मेल, फोन व संदेश के जरिए परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था। वहीं, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा नियमित समय पर ही कराने के लिए भी आग्रही थे।

मीडिया में परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा होने के चलते अभ्यर्थियों ने मनपा प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। इस आलोक में मनपा प्रशासन ने मुंबई, पुणे व नाशिक के आपदा प्रबंधन कक्ष, स्थानीय प्रशासन तथा परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था आईबीपीएस (IBPS) से संपर्क कर वहां की स्थिति और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। संबंधित एजेंसियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 8 व 9 जुलाई को वर्षा की तीव्रता भी कम रहने की संभावना है।

31 केंद्र किए गए हैं सुनिश्चित

आईबीपीएस की जानकारी के अनुसार, अधिकांश अभ्यर्थियों को उनकी पहली पसंद के शहर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। मनपा ने सभी 31 परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों की नियुक्ति कर तैयारियों की समीक्षा भी पूरी कर ली है।

यही नहीं, सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद मनपा ने स्पष्ट किया है कि 8 व 9 जुलाई की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने व जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO