डॉ भागवत कराड़ (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

सेविंग ग्रुप्स से हो रहा महिला सशक्तिकरण, जिला परिषद मैदान ने डॉ कराड़ ने भरी हुंकार

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: सांसद डॉ भागवत करोड़ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि महिला बचत गट के कारण महिलाएं आर्थिक रुप से सशक्त हो रही हैं।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: सांसद डॉ भागवत कराड ने कहा कि, आर्थिक रूप से सशक्त भारत के निर्माण में महिला स्वयं सहायता समूहों का कार्य उल्लेखनीय है और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं।

महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यधारा में लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उमेद स्वयं सहायता समूह व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की ओर से निर्मित गणपति प्रतिमाओं की बिक्री के लिए जिला परिषद ने गणपति महोत्सव 2025 का आयोजन किया है। बिक्री स्टॉल का उद्घाटन बीते दिन जिप मैदान पर सांसद डॉ कराड़ ने किया।

मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हर्षदा शिरसाट की मौजूदगी में डॉ कराड़ ने कहा कि पिछले वर्ष जिले में स्वयं सहायता समूहों के जरिए गणेश मूर्तियों की बिक्री से 5 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था। प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी वासुदेव सोलंक ने आश्वस्त किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए जिला व तहसील स्तर पर बाजार शुरू कर महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान किया जाएगा। गणेश मूर्तियों की खरीद के बाद उन्हें घर के सामने लगाने एक पौधा भी दिया जाएगा।

जिले में 237 स्थानों पर लगाए गए बिक्री स्टॉल

इस वर्ष जिप, पंचायत समिति व ग्रापं स्तर पर 237 स्थानों पर गणपति मूर्ति बिक्री स्टॉल लगाए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे व प्रमुख सचिव एकनाथ डवले के पास प्रस्ताव सौंपा गया है, ताकि जिले के लिए उम्मेद मॉल को मंजूरी मिल सके।

इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक बबन नरवाडे, कचरू घोड़के, पूर्व नगरसेविका शिल्पा वाड़कर, प्रतिभा जगताप, सहायक परियोजना निदेशक उल्हास खलेगांवकर, समूह विकास अधिकारी प्रकाश नाइक, प्रशासन अधिकारी अजय बोधनकर, जिला अभियान प्रबंधक विक्रम सरगर, जिला विपणन प्रबंधक सचिन सोनवणे उपस्थित थे।संचालन सुप्रिया सालुके ने किया व विक्रम सरगर ने आभार माना।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज