प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

अब 5.5 घंटे में मुंबई से लातूर, बदलापुर-लातूर हाई स्पीड हाईवे से उद्योग-रोजगार को मिलेगा बूस्ट

Maharashtra Infrastructure Project: कोकण से मराठवाड़ा को जोड़ने वाले 442 किमी लंबे लातूर–बदलापुर हाई स्पीड हाईवे को मंजूरी मिल गई है। 35,000 करोड़ की इस परियोजना से लातूर–मुंबई सफर 5.5 घंटे में होगा।

आकाश मसने

Latur-Badlapur High Speed Highway: कोकण से मराठवाड़ा को जोड़ने वाले 442 किम लंबे लातूर-बदलापुर विशेष हाई स्पीड हाईवे को राज्य सरकार ने हाल ही मे मंजूरी देने से मराठवाड़ा क्षेत्र को बड़ा लाभहोगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 35,000 करोड़ रुपए का खर्च अनुमानित है व इसके पूरा होने पर मराठवाड़ा की शैक्षणिक राजधानी लातूर से मुंबई की दूरी 8 से 9 घंटे से घटकर मात्र साढ़े पांच घंटे में तय की जा सकेगी।

इस महामार्ग की सबसे बड़ी विशेषता प्रसिद्ध मालशेज घाट क्षेत्र में प्रस्तावित 8 किमी लंबी सुरंग होगी, जो विशेष रूप से बारिश के मौसम में होने वाले यातायात जाम व समय लेने वाली यात्रा से राहत दिलाने में कारगर साबित होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, लोक निर्माण मंत्री के समक्ष कोकण व विशेषकर लातूर के जनप्रतिनिधियों ने लगातार कोशिश की थी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत शिवराज पाटील चाकूरकर भी इस महामार्ग के लिए अंतिम समय तक आग्रही रहे।

आधुनिक सुविधाओं की बनेगी योजना

विकास व आधुनिक सुविधाओं के नेटवर्क के रूप में यह परियोजना नए उद्योगों को प्रोत्साहन देगी। माल परिवहन व व्यापार को गति देने के लिए लॉजिस्टिक पार्क की भी योजना प्रस्तावित है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे, ठाणे जिले के बदलापुर व मुंबई को मराठवाड़ा से जोड़ने वाला यह महामार्ग किसानी, व्यापारियों व उद्यमियों के लिए बेहद लाभदायी साबित होगा।

कर्नाटक का सफर भी होगा बनेगा सुगम

लातूर-मालशेज-म्हशा-बोराड़पाड़ा मार्ग से होकर गुजरने वाला 442 किमी लंबा यह महामार्ग यात्रा समय को काफी कम करेगा। यह महामार्ग अहिल्या नगर, बीड़, मांजरसुवा व अंबाजोगाई होकर सीधे लातूर पहुंचेगा व उससे कर्नाटक की यात्रा भी सुगम होगी। इसे विरार व अलिबाग जैसे बहुउद्देशीय मार्गों से जोड़े जाने से क्षेत्रीय संपर्क और मजबूत होगा।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब