छत्रपति संभाजी नगर मनपा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar जलापूर्ति योजना को 822 करोड़ का हुडको कर्ज, पहली किस्त मनपा को मिली

Sambhajinagar की नई जलापूर्ति योजना के लिए हुडको ने 822.22 करोड़ का कर्ज मंजूर किया है। 81.89 करोड़ की पहली किस्त मनपा को मिली, जिसे एमजेपी के खाते में जमा कर जल परियोजना के कार्य को गति दी गई।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के गंभीर पेयजल समस्या हल करने के लिए लागू की जा रही नई जलापूर्ति योजना हेतु मनपा के स्व हिस्से के भुगतान के लिए हुडको ने 822.22 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है।

इस कर्ज की पहली किस्त 81.89 करोड़ रुपये मनपा को प्राप्त हुई है और इसे तुरंत महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के खाते में जमा कर दिया गया है, यह जानकारी मनपा के लेखा और वित्त अधिकारी संतोष वाहुले ने दी।

केंद्र सरकार की अमृत-2 योजना के अंतर्गत 2740 करोड़ रुपये की लागत से छत्रपति संभाजीनगर के लिए नई जलापूर्ति योजना मंजूर की गई है। यह पूरी योजना महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही है।

जलापूर्ति परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। जैकवेल का पहला चरण पूरा हो गया है और उससे शहर के लिए 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य जलवाहिनी का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और केवल सात स्थानों पर जोड़ने का काम शेष है।

MBR का काम पूरा

नक्षत्र वाड़ी में जलशुद्धीकरण प्रक्रिया केंद्र, जल शुद्धिकरण संयंत्र और एमबीआर का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। योजना के लिए केंद्र सरकार 25 प्रतिशत अर्थात 681।43 करोड़, राज्य सरकार 45 प्रतिशत यानी 1226.96 करोड़ और मनपा 30 प्रतिशत अर्थात 822.22 करोड़ रुपये का हिस्सा वहन कर रहीं है।

मनपा के हिस्से के लिए मंजूर किए गए कर्ज की पहली किस्त 81.89 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुकी है। इस राशि पर मनपा को प्रति माह 25।97 लाख रुपये ब्याज चुकाना होगा, यह जानकारी मनपा के लेखा और वित अधिकारी संतोष वाहुले ने दी।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन