सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. X ) 
औरंगाबाद

CM Fadnavis ने किया 751 कुंड यज्ञशाला प्रवेश, बहनों को लखपति बनाने का संकल्प

Ellora में आयोजित संत जनशांति समारोह में CM देवेंद्र फडणवीस ने सनातन संस्कृति, संत परंपरा और विकास योजनाओं पर संबोधन किया। उन्होंने लाडली बहन योजना जारी रखने और बहनों को लखपति बनाने का वादा किया।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis In Sambhajinagar: हमारे देश की प्राचीन सनातन संस्कृति की परंपरा अत्यंत समृद्ध है। इस परंपरा पर आधारित धर्माधिष्ठित समाज निर्माण और राष्ट्र की उन्नति में संतों का अमूल्य योगदान रहा है।

यह विचार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एलोरा में व्यक्त किए, संत जनार्दन स्वामी के एलोरा स्थित आश्रम में चल रहे ॐ जगगुरु जनशांति धर्म समारोह में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री फडणवीस ने उपस्थिती दर्ज की।

इस दौरान संत शांतीगिरी महाराज, विधायक संजय केणेकर, विधायक प्रशांत बंब और सुरेश चव्हाण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों 751 कुंड यज्ञशाला प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान शिव की प्रतिमा का पूजन और उ‌द्घाटन भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने उपस्थित संत महंतों पर पुष्पवृष्टि की। इसके बाद संत नागेश्वरानंद और संत अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि संत शांतीगिरी महाराज के एक अनुग्रह से लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। संतों की शिक्षाओं से संस्कृति और धर्म के प्रचार से आगे बढ़ रहा है। देश में शांति की स्थापना कर प्रगति के मार्ग पर आसर करने की शक्ति संतों में है।

बहनों को लखपति बनाने का वादा

देवेंद्र फडणवीस ने आश्वस्त किया कि वे जब तक मुख्यमंत्री है, तब तक लाडली बहन बंद नहीं होगी और आगामी दिनों में बहनों की लखपति बनाएंगे, आगामी दिनों में निःशुल्क बिजली देने के साथ ही खुलताबाद, शूतिभंजन, एलोरा, म्हैसमाल आदि पर्यटन व धार्मिक क्षेत्र के विकास के लिए निधि दी जाएगी। 2 दिसंबर को होने वाले नपा चुनाव में सभी उम्मीदवारी को विजयी बनाने की अपील भी उन्होंने नागरिकों से की।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान