छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Sambhajinagar: साइबर क्राइम की मदद से 16 लाख के 101 मोबाइल मिले, नागरिकों में खुशी

Chhatrapati Sambhajinagar: सिडको पुलिस ने साइबर क्राइम की मदद से 101 चोरी व गुम मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए। कई नागरिकों को प्रियजनों द्वारा उपहार में मिले फोन वापस मिलने पर भावुक खुशी हुई।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के सिडको पुलिस ने साइबर क्राइम ब्रांच की मदद से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चोरी हुए 101 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए।

सिडको पुलिस की इस उपलब्धि से कई लोगों को अपने करीबी रिश्तेदारों से मिले उपहार वापस पाकर खुशी हुई। सिडको पुलिस स्टेशन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लगभग 16 लाख 25 हजार रुपए मूल्य के मोबाइल चोरी अथवा रिक्शा में ही छूट गए थे।

इस मामले में सिडको पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज थी। साइबर क्राइम ब्रांच की मदद से इन खोए और चोरी हुए मोबाइलों की जांच की गई और उन्हें बरामद किया गया।

अहिल्यानगर, जालना, बीड़, बुलढाणा, जलगांव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड और बिहार राज्यों में भी जांच की गई। सिडको पुलिस ने अन्य थाने की पुलिस व साइबर क्राइम पुलिस की मदद से इन मोबाइलों को बरामद किया।

पुलिस उपायुक्त प्रशांत स्वामी व सिडको थाना के पीआई अतुल येरमे के प्रमुख उपस्थिति में (मंगलवार) को इन मोबाइल फोन को उनके मूल स्वामियों को लौटाए गए। इसमें वरिष्ठ नागरिक, विविध कॉलेज के छात्र, कंपनियों के कामगार, विवाहित महिलाएं, सरकारी नौकर ऐसे विविध क्षेत्र के लोगों के यह मोबाइल थे।

गिफ्ट में मिले फोन पाने को बेचैन थी महिला

इस अवसर पर डीसीपी प्रशांत स्वामी व व पीआई अतुल येरमे ने बताया कि सिडको एन-8 निवासी योगिता मोरे का मोबाइल गुम हुआ था यह मोबाइल योगिता के पति ने अपनी पत्नी को गिफ्ट दिया था इसी दरमियान योगिता के पति का निधन हुआ । पति द्वारा दिया गया गिफ्ट मोबाइल गुम हो जाने से योगिता काफी बेचैन थी। ऐसे में उसने पुलिस से उसका खोया हुआ मोबाइल पाने के लिए पुलिस से गुहार लगायी। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया था कि यह मोबाइल उसके पति का अंतिम गिफ्ट है।

वरिष्ठ नागरिकों सहित छात्रों ने की सराहना

महिला ने कहा कि फोन मिले तो बहुत खुशी होगी। सिडको पुलिस द्वारा मोबाइल लौटाने के बाद योगिता के - चेहरे पर काफी खुशी थी। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त मनोज पगारे, पुलिस निरीक्षक अतुल येरमे, पुलिस उप-निरीक्षक अनिल नानेकर, हरिदास मैदाड, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष शेवाले, पुलिस कांस्टेबल मंगेश पवार, पुलिस कर्मचारी सहदेव साबले, विशाल सोनवणे, प्रदीप फरकाड़े, अमोल अंभोरे उपस्थित थे।

इस बीच, खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल फोन धारक बेहद खुश थे चूँकि इनमें से कुछ मोबाइल फोन उनके प्रिय जनों से उपहार में मिले थे, इसलिए उन्हें वापस पाने की खुशी उनके चेहरों पर साफ़ दिखाई दे रही थी।

न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश! SCBA ने निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध, विरोध करने पर की मारपीट; उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए VIDEO वायरल

Delhi Protest: दिपके के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, हाई कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर