Artificial Intelligence MGM University ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर बनेगा एआई हब, MGM में जुटेंगे दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ; भविष्य की तकनीक पर फोकस

Sambhajinagar Applied AI Summit: MGM विश्वविद्यालय में 6-7 मार्च को 'सिलिकॉन प्लेन्स इंटरनेशनल समिट ऑन अप्लाइड AI 2026' आयोजित होगा, जिसमें उद्योग व AI के व्यावहारिक उपयोग पर वैश्विक विशेषज्ञ कि चर्चा

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Artificial Intelligence MGM University: छत्रपति संभाजीनगर महात्मा गांधी विश्वविद्यालय और डिस्कवर लैब्बस मिशन एआई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 6 मार्च 2026 तथा शनिवार 7 मार्च 2026 को एमजीएम विश्वविद्यालय परिसर में 'सिलिकॉन प्लेन्स इंटरनेशनल समिट ऑन अप्लाइड एआई 2026' नामक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग पर केंद्रित होगा और इसे भारत का पहला औद्योगिक आधारित 'अप्लाइड एआई' समिट माना जा रहा है।

पांच प्रमुख विषयों पर वैश्विक विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

उत्पादन, कृषि, स्वास्थ्य, रोबोटिक्स और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा और प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए जाएंगे, हेल्थकेयर एआई, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, एग्री टेक, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तथा गवर्नेस एआई जैसे पांच प्रमुख विषयों पर वैश्विक विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे, सम्मेलन की विशेषता 'रिवर्स पिच', कार्यशालाएं और चैनल चर्चाएं होगी। जिनके माध्यम से उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा, विद्यार्थियों के लिए भी यह सम्मेलन महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा, उन्हें एक ठोस समस्या दी जाएगी, जिस पर एआई आधारित समाधान विकसित कर प्रस्तुति देनी होगी। उत्कृष्ट टीमों को लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में कई अधिकारी कर्मचारी होंगे शामिल

सम्मेलन में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे के पद्मश्री प्रोफेसर दीपक बी, फाटक, स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. दिमित्रिओस सलाम्पासिस, एड्रेस एड हाउजर के प्रबंध निदेशक कैलाश देसाई, पिच गाइड के संस्थापक हाई कैंपस, ग्राइंड मास्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर कैलकर, मनपा के आयुक्त जी. श्रीकांत, एडवेंट ऑपरेटिंग पार्टनर राज गौरे, कोटक के विपणन प्रमुख केदार स्वागावे, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के उप अधिष्ठाता डॉ. प्रवीण सूर्यवंशी, मेगा इंजीनियरिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिथील माने, ऑप्टस के एसोसिएट डायरेक्टर निशाद मेहरे तथा सीएमआईए के अध्यक्ष उत्स्व माछर सहित अनेक विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

उ‌द्घाटन समारोह में एमजीएम विश्वविद्यालय के कुलपति अंकुशराव कदम, कुलगुरु श्री.डॉ. विलास सपकाल, कुलसचिव डॉ. आशीष गाडेकर, डिस्कव्हर लैब्स एआई के संस्थापक मधुप मुदिराज तथा सम्मेलन संयोजक प्रो. डॉ. परमिदर कौर थिग्रा सहित उद्योगपति, शोधकता और विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन केवल सैद्धांतिक चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उद्योगों में वास्तविक परिवर्तन लाने पर केंद्रित रहेगा।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें