प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

अतिवृष्टि से टूटे कुओं को मिलेगी राहत, 415 प्रस्ताव मंजूर, मनरेगा के तहत कुआं मरम्मत को हरी झंडी

MGNREGA Scheme: संभाजीनगर में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त कुओं की मरम्मत के लिए मनरेगा के तहत 415 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। पहले चरण में 32.53 लाख रुपये जारी किए गए हैं, राशि जल्द खातों में जमा होगी।

अंकिता पटेल

Rural Employment Scheme News: छत्रपति संभाजीनगर अतिवृष्टि के चलते जिले में क्षतिग्रस्त हुए कुओं की मरम्मत के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। जिले से कुल 537 प्रस्ताव मिले थे। इनमें से परिपूर्ण पाए गए 415 प्रस्तावों को जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने विधिवत तरीके से स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही जिला प्रशासन को 77 लाख रुपए की दरकार थी इनमें से प्रथम चरण में 32 लाख, 53, 500 रुपए की राशि मिली है। पात्र लाभार्थियों के खातों में शीघ्र ही सहायता राशि जमा की जाएगी। रोगायो के उपजिलाधिकारी रूपेश शिंगारे ने कहा कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई भारी बारिश के चलते जिले में फसलों के साथ ही कुओं को भी व्यापक नुकसान पहुंचा।

कई कुएं ढह गए। यही नहीं, कई कुएं गाद भरने से वे उपयोग योग्य नहीं रहे। ऐसे में प्रभावित किसानों को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने रोगायो योजना के जरिए प्रति कुआं 30 हजार रुपए तक की सहायता देने की घोषणा की थी।

तहसील अनुसार प्रस्ताव

क्रमांक तहसील प्रस्ताव
1 छत्र. संभाजीनगर 11
2 गगापुर 98
3 कन्नड 97
4 खुलताबाद 32
5 पैठण 99
6 फुलंब्री 5
7 सिल्लोड़ 129
8 वैजापुर 21
9 सोयगांव 45
कुल 537

पहले चरण में मिली 50 फीसदी राशि

शिंगारे ने कहा कि तहसीलस्तर से प्रस्ताव एकत्र कर जिलास्तर पर उनकी जांच की गई। जांच में 415 प्रस्ताव परिपूर्ण पाए गए व 122 प्रस्तावों में खामियां पाई गईं। खामियां दूर होने के बाद इन प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने विभागीय आयुक्तालय के रोगायो विभाग से कुल 77 लाख, 62,000 रुपए की मांग की थी। इसमें से पहले चरण में 50 फीसदी राशि प्राप्त हो चुकी है। शेष 50 फीसदी राशि कुओं की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित लाभार्थियों को दी जाएगी।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा