महेश नवमी पर भव्य शोभायात्रा (फोटो नवभारत) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का भव्य संगम, महेश नवमी पर निकली शोभायात्रा

Sambhajinagar Mahesh Navami Shobhayatra: छत्रपति संभाजीनगर में महेश नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के साथ समाज बंधुओं ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया

आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar Mahesh Navami Shobhayatra: महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। ऊंट, घोड़े, सजीव झांकियां, पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुष तथा बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे मार्ग पर 'जय महेश' के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

सिडको स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा क्रेजी बाइट, प्रोजोन मॉल, ब्लू बेल सोसायटी और सागर रिसॉर्ट मार्ग से होते हुए चिकलठाणा स्थित महेश भवन पहुंची। यात्रा में विभिन्न झांकियों और वारकरी वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया। महिला और पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की खूब सराहना बटोरी।

सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शोभायात्रा में शामिल समाज बंधुओं के हाथों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े संदेशों वाले फलक दिखाई दिए। पूरे आयोजन में अनुशासन और एकता की झलक देखने को मिली।

कई दिनों तक चले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत 19 से 23 जून तक 'जीवन के गीत', गायन प्रतिभा प्रतियोगिता, प्रभुदर्शन भजन संध्या, ट्रेजर हंट, शक्तिसंगम, शतरंज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, महेश क्विज मास्टर, सुंदर हस्तलेखन प्रतियोगिता, योगोत्सव, प्रभावी संवाद से रिश्तों का संतुलन, हरिप्रिया की रासलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वास्थ्य जांच अभियान आयोजित किए गए। खड़केश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, महेश चौक पूजन, दोपहिया और चारपहिया वाहन रैली, रक्तदान शिविर तथा माहेश्वरी मैराथन का भी आयोजन किया गया।

प्रमुख अतिथियों और पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

मुख्य समारोह में नागपुर निवासी बृज सारड़ा मुख्य अतिथि तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सुनील मालाणी, सचिव अनिल बाहेती, महेश नवमी उत्सव के परियोजना प्रमुख सनील बिर्ला, सीए गोपाल जाजू, सीए अशोक राठी, अमित सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

मंडल के अध्यक्ष सुनील मालाणी, सचिव अनिल बाहेती तथा संगठन मंत्री गोपाल जाजू ने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों से समाज में स्वास्थ्य, पर्यावरण, इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिली है। कार्यक्रम का समापन आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना