Jain Religious Event Maharashtra( Source: Social Media ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में 29 मार्च से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत, 9 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम

Sambhajinagar Mahavir Jayanti Celebration: संभाजीनगर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर 29 मार्च से 9 अप्रैल तक जैन समाज द्वारा विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अंकिता पटेल

Jain Religious Event Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर सकल जैन समाज की ओर से 29 मार्च से 9 अप्रैल के बीच विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक एकता व जिम्मेदारी का संदेश भी देगा। राजेंद्र दर्डा की अध्यक्षता में सभी छह संप्रदायों की सामूहिक सहभागिता के साथ संयुक्त रूप से महावीर जन्म कल्याणक मनाया जा रहा है। इसमें आचार्य पुष्पदंत सागर, उपाध्याय विभंजन सागर, मुनिश्री प्रभावसागर, आर्यिका विनेहश्री सहित कई संत शामिल होंगे।

31 को रथयात्रा का किया जाएगा शुभारंभ

29 मार्च: जेपीएल मेगा फाइनल व स्वास्थ्य जांच शिविर।

30 मार्च: महिला सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण, शाम को भक्ति संगीत कार्यक्रम (जैन कॉन्सर्ट), गौ-चारा वितरण व अन्नदान।

31 मार्च को मुख्य आयोजन सुबह 6 बजे वाहन रैली, 7 बजे महावीर स्तंभ समेत विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण।

8 बजे रथयात्रा का शुभारंभ। रथयात्रा पैठण गेट, तिलक पथ, सिटी चौक, शाहगंज, गांधी पुतला होते हुए राजाबाजार जैन मंदिर तक पहुंचेगी, जहां भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मु आमंत्रित

पत्रकार परिषद में बताया गया कि धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रक्तदान, रथयात्रा व ध्वजारोहण से महोत्सव की शुरुआत होगी, इस वर्ष की श्रीम 'मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी रखी गई है। शोभायात्रा में विभिन्न जैन मंदिरों के रथ व पालखियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

महिला समिति की ओर से झाकिया व सजीव दृश्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे, पुरुषों से सफेद वस्त्र व महिलाओं से केसरिया व पीले रंग की साड़ी पहनकर शामिल होने का आह्वान किया गया है।

9 अप्रैल को 'विश्व नवकार दिवस' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति प्रस्तावित है, महोत्सव के अंत में भगवान महावीर की आरती व पालना कार्यक्रम के साथ समापन होगा, शहर के जैन मंदिरों व स्थानकों में विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें