Chhatrapati Sambhajinagar Petrol Pump Murder (फोटो क्रेडिट-X)  
औरंगाबाद

Sambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Chhatrapati Sambhajinagar Murder: करमाड के पेट्रोल पंप पर पूजा गावंडे की गला रेतकर हत्या। आरोपी सत्यम कचनेर से गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग का शक।

अनिल सिंह

शफीउल्ला हुसैनी@नवभारत 

Chhatrapati Sambhajinagar Petrol Pump Murder: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के करमाड क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार (9 अप्रैल 2026) दोपहर करीब साढ़े बारह बजे, एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर काम करने वाली युवती की उसके ही परिचित युवक ने सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक युवती की पहचान पूजा सुदाम गावंडे के रूप में हुई है, जो करमाड स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के तौर पर तैनात थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सत्यम रावसाहेब गावंडे को कुछ ही घंटों के भीतर कचनेर गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के बाद सरेआम हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूजा हमेशा की तरह अपने काम में व्यस्त थी, तभी सत्यम वहां पहुँचा। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि सत्यम ने अपना आपा खो दिया और पास रखा धारदार चाकू निकालकर पूजा के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सत्यम मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही करमाड पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी का पीछा किया और तकनीकी सर्विलांस व गुप्त सूचना के आधार पर उसे कचनेर गांव से धर दबोचा।

प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद की आशंका

संभाजीनगर पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ समय से उनके बीच किसी बात को लेकर गहरा तनाव चल रहा था। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह 'प्री-प्लान्ड' मर्डर था या विवाद के दौरान अचानक उपजे गुस्से का परिणाम।

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप जैसे व्यस्त स्थान पर हुई इस हत्या से नागरिकों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है ताकि केस को पुख्ता बनाया जा सके।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO