Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Sand Mining ( सोर्स : शोसल मीडिया ) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर: कन्नड़ तहसील में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल व ट्रैक्टर जब्त

Sambhajinagar Sand Transport Case: संभाजीनगर के कन्नड़ तहसील में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 7.51 लाख रुपये का माल जब्त किया। 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Sand Mining: छत्रपति संभाजीनगर कन्नड़ तहसील में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाने की कवायद जारी है। सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजिता अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने पिशोर व दाभाड़ी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर व ट्रॉली संग कुल 7 लाख, 51,000 रुपये का माल जब्त कर लिया।

4 आरोपियों के खिलाफ पिशोर व कन्नड़ पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिंह ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक अग्निहोत्री को गुप्त सूचना मिली थी कि पिशोर में ट्रैक्टर के जरिए अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है।

वाहन मालिको के खिलाफ थाने में केस दर्ज

तदुपरांत पुलिस टीम ने 5 मार्च को पिशोर क्षेत्र में दबिश देकर पाया किमहिंद्रा कंपनी का 475 मॉडल ट्रैक्टर (MH 28 AJ 1134) व लाल रंग की बिना नंबर की ट्रॉली में एक आस रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। रेत परिवहन का कोई वैध परमिट नहीं होने से पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली व रेत संग कुल 2 लाख, 95,000 रुपये का माल जब्त किया, प्रकाश मोकाशी (26। चालक) व समाधान मोकाशी (मालिक, दोनों निवासी शफेपुर, पिशोर) के खिलाफ पिशोर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच जारी

भाऊसाहेब अदिक (40, दाभाडी, मालिक) व आदिल अख्तर पठान (22, कुंजखेड़ा, चालक) के खिलाफ कन्नड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ। विनयकुमार राठौड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजिता व उनकी टीम ने को।

दाभाडी में 4.56 लाख का सामान किया जब्त

सिंह ने कहा कि दूसरी कार्रवाई कन्नड़ शहर पुलिस थाना क्षेत्र के दाभाडी में 7 मार्च की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मार सोनालिका कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर व नीले रंग की बिना नंबर की ट्रॉली पकड़ ली जिसमें अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था।

जांच में ट्रैक्टर का नंबर (MH 21 BV 5072) मिला। परमिट नहीं होने से पुलिस ने ट्रैक्टर, ट्रॉली व रेत सहित कुल 4 लाख, 56,000 रुपये का माल जब्त किया।

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन