रोजगार मेला, छत्रपति संभाजीनगर,(प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)  
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Aurangabad Job Fair: छत्रपति संभाजीनगर में 30 जुलाई को एन-5 कम्युनिटी सेंटर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। 500 से अधिक पदों पर आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और विनिर्माण क्षेत्र में भर्ती की जाएगी।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Employment Fair: छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। महानगरपालिका, स्मार्ट सिटी और लाइटहाउस कम्युनिटीज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई 2026 को एन-5 कम्युनिटी सेंटर में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और 500 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

लाइटहाउस कम्युनिटीज फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। संस्था की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों से जोड़ना और उन्हें बेहतर करियर के अवसर प्रदान करना है।

रोजगार मेले में IT, बैंकिंग व ऑटोमोबाइल सहित कई सेक्टरों में भर्ती

रोजगार मेले में ऑटोमोबाइल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण, डाटा एंट्री, टेलीकॉलिंग, मानव संसाधन (एचआर) और बैंक ऑफिस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी। मेले में भाग लेने वाली कंपनियां अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कौशल के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

ऑटोमोबाइल और विनिर्माण क्षेत्र की नौकरियों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में डिप्लोमा और स्नातक अभ्यर्थियों के लिए भी विभिन्न पद उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा बैंकिंग, टेलीकॉलिंग, डाटा एंट्री और एचआर से जुड़े पदों के लिए भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका

आयोजकों का कहना है कि यह रोजगार मेला केवल नौकरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप करियर बनाने का अवसर भी देगा। एक ही मंच पर कई कंपनियों की उपस्थिति से अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार चुनने का मौका मिलेगा।

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका, स्मार्ट सिटी और लाइटहाउस कम्युनिटीज फाउंडेशन ने छत्रपति संभाजीनगर और आसपास के क्षेत्रों के सभी बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लें, आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज और बायोडाटा साथ लेकर आएं तथा इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दें।

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, अरुणाचल से आंध्र तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ISRO का GSLV-F18 मिशन लॉन्च, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगी भारत की NavIC प्रणाली, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी