संभाजीनगर जल स्थिति( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Chhatrapati Sambhajinagar: अच्छे मानसून का असर, पानी की स्थिति बेहतर; पर सतर्कता जरूरी

Sambhajinagar Ground Water Level: संभाजीनगर में अच्छे मानसून से भूजल स्तर में सुधार हुआ है, लेकिन पांच साल के औसत से अब भी कमी बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी है।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar Water Level Report: छत्रपति संभाजीनगर पिछले वर्ष अच्छे मानसून के कारण जिले में भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले पांच वर्षों के औसत की तुलना में इस वर्ष भूजल स्तर में गिरावट देखी गई है।

सर्वेक्षण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 की तुलना में मार्च 2026 में औसतन 1.02 मीटर की वृद्धि हुई है। इस वर्ष भूजल स्तर 9.48 मीटर दर्ज किया गया, जबकि पिछले पांच वर्षों का औसत 10.50 मीटर रहा है, जिससे स्पष्ट होता है कि दीर्घकालीन स्तर की तुलना में अभी भी गिरावट बनी हुई है।

जिले के 52 जलग्रहण क्षेत्रों में स्थित 141 कुओं के माध्यम से हर चार महीने में भूजल स्तर को माप की जाती है। प्री-मानसून के आंकड़ों में यह स्थिति सामने आई है। जिले के छह तहसीलों में भूजल स्तर में सुधार हुआ है, जबकि तीन में गिरावट दर्ज की गई है।

अच्छे बारिश के चलते भूजल स्तर में सुधार हुआ है, पेयजल व कृषि दोनों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। हालांकि कन्नड़ व सोयगांव जैसे क्षेत्रों में अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।

वरिष्ठ भूवैज्ञानिक जीवन बेड़वाल ने कहा कि किसानों को भूजल संरक्षण, जल संचयन व पानी के सही उपयोग पर ध्यान देना चाहिए। वहीं वरिष्ठ भूवैज्ञानिक कैलास आहेर के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से बारिश का ट्रेंड बेहतर रहा है, जिससे इस साल पानी की स्थिति कुछ हद तक सुधरी है। कुल मिलाकर इस वर्ष गंभीर जल संकट की संभावना कम नजर आ रही है।

तहसीलवार स्थिति मीटर में

क्रमांक तहसील 5 वर्षों का औसत मार्च 2026 बढ़त / कमी
1 संभाजीनगर 9.18 7.48 +1.70
2 फुलंब्री 10.13 7.82 +2.32
3 पैठण 11.90 11.98 -0.08
4 गंगापुर 10.59 8.94 +1.65
5 वैजापुर 12.20 10.20 +2.00
6 खुलताबाद 12.33 9.45 +2.88
7 सिल्लोड 9.98 9.78 +0.20
8 कन्नड़ 11.54 12.41 -0.88
9 सोयगांव 6.64 7.29 -0.65
कुल 10.50 9.48 +1.02

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?