Chhatrapati Sambhajinagar Drowning Accident प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)  
औरंगाबाद

मछली पकड़ने गए जीजा-साले की तालाब में डूबने से मौत; संभाजीनगर के वडगांव कोल्हाटी में मातम

Chhatrapati Sambhajinagar Drowning Accident: वडगांव कोल्हाटी के पाझर तालाब में मछली पकड़ने गए जीजा-साले की डूबने से मौत। एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी।

अनिल सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जिले के वडगांव कोल्हाटी इलाके में स्थित पाझर तालाब में मछली पकड़ने गए जीजा और साले की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे वालोज महानगर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार सुबह बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद जीजा का शव बरामद कर लिया है, जबकि साले की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार (3 मई) दोपहर की है। 35 वर्षीय सिद्धार्थ शिवाजी दिवेकर और उनके 25 वर्षीय साले विनोद जाधव अपनी बाइक पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए तालाब पर गए थे। जब दोनों देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूरी रात तलाश करने के बाद शनिवार सुबह जब परिजन तालाब किनारे पहुँचे, तो वहां खड़ी बाइक, मोबाइल, कपड़े और चप्पलें देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दमकल और पुलिस का रेस्क्यू

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत एमआईडीसी (MIDC) वालोज पुलिस व पदमपुरा दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची गोताखोरों की टीम ने घंटों तक पानी के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी कोशिशों के बाद सिद्धार्थ दिवेकर का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी घाटी अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, विनोद जाधव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके लिए अंधेरा होने तक तलाश जारी रही।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक सिद्धार्थ दिवेकर पेशे से ड्राइवर थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को काम से लौटने के तुरंत बाद ही वे विनोद के साथ तालाब निकल गए थे। सिद्धार्थ अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गए हैं। अचानक पिता का साया सिर से उठ जाने के कारण बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है।

तालाबों और जल निकायों के पास सावधानी जरूरी

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के बाद नागरिकों से अपील की है कि वे गहरे तालाबों और जलाशयों के पास जाने से बचें, खासकर यदि उन्हें तैरना न आता हो। वडगांव कोल्हाटी का यह पाझर तालाब मछली पकड़ने वालों के लिए पसंदीदा जगह मानी जाती है, लेकिन पानी की गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण पहले भी यहाँ हादसे हो चुके हैं। पुलिस अब इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (AD) दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां