नाम वापसी की अंतिम तिथि (सोर्सः AI) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में आज नाम वापसी की अंतिम तारीख, कौन टिकेगा मैदान में?

District Bank Election Nomination Last Date: जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 जून है। 20 पदों के लिए 120 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आलोक उमाकृष्ण

Chhatrapati Sambhajinagar District Bank Election Nomination Last Date: जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में नाम वापसी की अंतिम तिथि मंगलवार, 23 जून है। ऐसे में चुनावी समीकरणों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कौन से दिग्गज मैदान में बने रहेंगे और कौन अपने कदम पीछे खींचेंगे। अब तक केवल दो उम्मीदवारों ने ही अपने नाम वापस लिए हैं।

20 पदों के लिए 120 उम्मीदवार मैदान में

जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के 21 संचालक पदों के लिए चुनावी मुकाबला जोर पकड़ चुका है। जांच और आपत्तियों की सुनवाई के बाद निरस्त हुए नामांकन की वापसी से विधायक संजना जाधव और मंत्री अब्दुल सत्तार के पुत्र अब्दुल समीर की उम्मीदवारी बहाल होने के बाद चुनाव में नया मोड़ आ गया है। एक पद पहले ही निर्विरोध हो चुका है, जबकि शेष 20 पदों के लिए 120 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनमें जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट, ओबीसी कल्याण मंत्री अतुल सावे, सांसद डॉ. कल्याण काले, विधायक अंबादास दानवे, विलास भुमरे, रमेश बोरनारे, अनुराधा चव्हाण और रंजना जाधव समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। पहली बार जिला बैंक चुनाव में इतना व्यापक राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

निर्विरोध चुनाव के लिए चल रहे प्रयास

नाम वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। अब तक गैर कृषि संस्था निर्वाचन क्षेत्र से 17 जून को रविंद्र बंसीलाल संचेती तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निर्वाचन क्षेत्र से 22 जून को सिद्धार्थ अभिमन्यु निसर्गंध ने अपने नाम वापस लिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव को निर्विरोध कराने अथवा कुछ उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए पर्दे के पीछे लगातार राजनीतिक रणनीति बनाई जा रही है। मंगलवार शाम तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला बैंक चुनाव का वास्तविक चित्र स्पष्ट हो जाएगा।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान