प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

दुकान बिक्री के बाद पैसों की मांग व कब्जा प्रयास; सिडको कैनॉट प्लेस संपत्ति विवाद, पुलिस कार्रवाई

CIDCO Police: छत्रपति संभाजीनगर के सिडको कैनॉट प्लेस में दुकान बेचने के बाद पुराने मालिक ने ताले बदलकर कब्जे की कोशिश की। सिडको पुलिस ने चाचा-भतीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अंकिता पटेल

Chhatrapati Sambhajinagar Crime: छत्रपति संभाजीनगर दुकान बेचने के बाद भी पुराने मालिक ने पुराने ताले निकालकर नए ताले व नया फलक लगाकर वह कब्जाने की कोशिश की। यह घटना सिडको के कैनॉट प्लेस टाउन सेंटर में 3 से 4 जनवरी के बीच हुई। प्रकरण में चाचा-भतीजा सैयद अमीन हैदर और हनीफ हमीद सैयद (इंदिरा नगर, मुकुंदवाड़ी) के खिलाफ सिडको पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

संतोष साकला ने (54, गोपीनाथ पुरम, सातारा परिसर) ने कहा कि उन्होंने कैनॉट प्लेस सिडको में दुकान नं.82 व 83 विधिवत खरीदी थीं व वे नवकार टेलीकॉम व अमन मोबाइल के नाम से मोबाइल रिपेरिंग व एक्सेसरीज का व्यवसाय कर रहे थे। उस समय साकला को दुकानों का ताबा व दस्तावेज दिए गए थे। कुछ महीनों के बाद पुराना मालिक सैयद अमीन हैदर ने व्यवहार के अतिरक्त पैसों की मांग की।

कब्जा करने की कोशिश

यह राशि नहीं देने पर दुकानें सिडको प्रशासन के जरिए नाम पर नहीं कराने की धौंस भी दी। इसके चलते साकला ने 2024 में दीवानी न्यायालय का रुख किया और यह मामला न्यायप्रविष्ट है। ने में साकला शिकायत कहा कि 3 जनवरी की रात वे और उनका बेटा दुकान बंद कर घर गए थे।

4 जनवरी की सुबह दुकान शुरू करने जाने पर देखा कि शॉप नं. 83 के शटर पर लगे दोनों ताले टूटे हुए हैं व वहां नए ताले लगाए गए हैं। यही नहीं, नवकार टेलीकॉम का फलक निकालकर वहां पर अमन मल्टीसर्विसेस का फलक लगाया हुआ था। जब साकला ने आजू-बाजू के दुकानदारों से पूछताछ की, तब सुबह में सैयद अमीन हैदर व उसका भतीजा हनीफ सैयद यह करतूत करने की बात कही। दुकान का सेंटर लॉक यथावत था। जांच हवलदार दीपक देशमुख कर रहे हैं।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास