बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू, रोजगार के बेहतर अवसर

Sambhajinagar News: बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के कौशल केंद्र में बी.वोक और एम.वोक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑटोमोबाइल हब होने से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

रूपम सिंह

Sambhajinagar BAMU University Admission: छत्रपति संभाजीनगर दीनदयाल उपाध्य कौशल केंद्र की निदेशक डॉ। भारती गवली ने बताया, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (डीडीयूकेके) में स्नातक एवं स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया, कुलपति डॉ. विजय फुलारी के मार्गदर्शन में केंद्र में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं

बी. वोक (इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन) तथा बी. वोक (ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विज्ञान वर्ग से 12वीं उत्तीर्ण, एमसीवीसी तथा आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त छात्र पात्र होंगे। इसके अलावा एम. वोक (इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन) और एम. वोक (ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रमों में 10-10 सीटें निर्धारित की गई हैं।

छात्रों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर

इन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु बी. वोक, बीएससी, बीई तथा बीटेक उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बी. वोक इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एंड ऑटोमोबाइल (इंडस्ट्री एम्बेडेड) कोर्स में 50-50 सीटें उपलब्ध हैं। छत्रपति संभाजीनगर को 'ऑटोमोबाइल हब' के रूप में पहचान मिलने के कारण इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने वाले

छत्रपति संभाजीनगर छात्रों के लिए नौकरी, रोजगार तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होने की संभावना जताई गई है। इच्छुक छात्रों से प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जानकारी के लिए विभाग से संपर्क करने की अपील निदेशक डॉ. भारती गवली ने की है।

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद