मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी (सौ. सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

Marathawada University ने बदला टाइमटेबल, 8 हजार छात्रों को हॉल टिकट नहीं

Marathwada University ने UG प्रथम वर्ष की 18 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं अचानक स्थगित कर दीं। 87,000 छात्र और कॉलेज नाराज है। 8 हजार छात्रों को हॉल टिकट भी नहीं मिला।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News: डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की 18 नवंबर से शुरू होने वाली स्नातक प्रथम वर्ष प्रथम व द्वितीय सत्र परीक्षाओं की समयसारिणी में कुछ घंटे पहले बदलाव कर वह स्थगित की गई।

अब ये परीक्षाएं 15 दिसंबर से होंगी। विवि की गैरजिम्मेदाराना कार्यप्रणाली से 87,000 विद्यार्थियों संग महाविद्यालय प्रशासन में कड़ी नाराजगी देखने मिली। डॉ। विजय फुलारी की अध्यक्षता में परीक्षा व मूल्यांकन मंडल को अक्टूबर में बैठक हुई थी जिसमें विवि के स्नातक पाठ्यक्रमों की समय सारिणी तय की गई थी।

8 हजार छात्र-छात्राओं को नहीं मिला हॉल टिकट

पैटर्न-2013 में स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 12 नवंबर से शुरू हुई जिसमें बीए, बीएससी, बीकॉम संग 32 पाठ्यक्रम शामिल है। नए शैक्षणिक पैटर्न (एनईपी-2020) के अनुसार बीए, बीकॉम व बीएससी आदि विभिन्न स्नातकों की पहले व दूसरे सत्र की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होनी थी, परंतु विवि ने आनन-फानन में सभी प्राचायों को पत्र भेजा।

विद्यार्थियों का हॉल टिकट भी आने के बाद महाविद्यालयों ने परीक्षाओं के लिए बैठक व्यवस्था का नियोजन भी किया, पर कुछ ही घंटों में परीक्षाएं स्थागित की गई।

पदवी प्रथम वर्ष प्रथम व द्वितीय सत्र विद्यार्थियों की परीक्षाएं होम सेंटर होम अॅसेसमेंट पद्धति से होती है व उसकी समयसारिणी विवि ने महाविद्यालयों को भेजी थी।

चालू वर्ष स्नातक पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में 87,000 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 की प्रवेश प्रक्रिया लंबित हो गई व विलंब से आवेदन भरने से तासिकाएं भी पूर्ण नहीं हो सकी, कई महाविद्यालयों की ओर से परीक्षा आवेदन विलंब से मिलने से हॉल टिकट नहीं मिल सका, मूल्यांकन मंडल के संचालक बीएन डोले ने कहा कि भले ही परीक्षाएं स्थगित की गई हो, मगर 29 दिसंबर के भीतर ही खत्म होगी।

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले