अवैध गैस रिफिलिंग( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
औरंगाबाद

संभाजीनगर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार; 40 हजार का माल जब्त

Sambhajinagar Illegal Gas Refilling: संभाजीनगर के औरंगपुरा में अवैध गैस रिफिलिंग अड्डे पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 40,300 रुपये का सामान जब्त हुआ।

अंकिता पटेल

Sambhajinagar LPG Cylinder Seizure: छत्रपति संभाजीनगर शहर के औरंगपुरा क्षेत्र में गैस रिफिलिंग अड्डे पर आपूर्ति विभाग व पुलिस ने 10 अप्रैल को छापा मारकर दो आरोपियों शेख फुरखान शेख सुभान (26), शेख फयाज शेख इब्राहीम (38, बारुदगर नाला, गुलमंडी) को दबोच लिया। उनसे 40,300 रुपए की सामग्री जब्त की।

आरोपियों के खिलाफ सिटी चौक पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आपूर्ति निरीक्षक संदीप मोरे (36) ने फरियाद दर्ज कराई कि अपराध शाखा के दस्ते को सूचना मिली थी कि औरंगपुरा स्थित महाराष्ट्र सेल्स पेड सर्विसेस दुकान में गैस रिफिलिंग का अवैध व्यवसाय जारी है, तदुपरांत आपूर्ति निरीक्षक संदीप मोरे, अनाज वितरण अधिकारी भारती वाकोड़े, निरीक्षक ज्ञानेश्वर पांचाल व पुलिस उपनिरीक्षक संदीप काले के दस्ते ने 10 अप्रैल की शाम दुकान पर अचानक छापा मारा।

दुकान के बाजू के कमरे में इलेक्ट्रॉनिक मशीन व पाइप की सहायता से बड़ी गैस टंकी से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही है। विशेष बात यह है कि पूरी प्रक्रिया बगैर सुरक्षा उपाय योजना घनी बस्ती में जारी थी।

कार्रवाई के दौरान एचपी, इंडियन व भारत गैस के घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडर, दिल्ली मेड सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक रिफिलिंग मोटर व वजन काटा संग कुल 40, 300 रुपए की सामग्री जब्त की गई।

जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955, भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 व अन्य धाराओं के तहत सिटी चौक पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक संजय ठोकल कर रहे हैं।

जांच का बढ़ेगा दायरा

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन शामिल हैं, शहर में अन्य स्थानों पर इस तरह के व्यवसाय शुरू हैं या नहीं। समझा जाता है कि यह जांचने पुलिस विशेष मुहिम चलाएगी।

SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया क्या है भारत का विजन

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर