प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

सीहोर से लौट रहीं महिलाएं हादसे का शिकार, बस की डिक्की की टक्कर से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

Sambhajinagar: सीहोर से लौट रहीं वालूज की सात महिला श्रद्धालुओं के रिक्शा को पंचवटी चौक पर ट्रैवल बस की खुली डिक्की ने टक्कर मारी। हादसे में दो महिलाओं की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर के वालूज परिसर की कुछ महिलाएं दर्शन के लिए मध्य प्रदेश के सीहोर गई थी। बुधवार के तड़के मध्य प्रदेश से शहर के रेलवे स्थानक पर लौटी 7 में से दो महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी।

रेलवे स्टेशन से घर निकली महिलाओं के रिक्शा को पीछे से ट्रैवल बस के खुली डिक्की ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना शहर के पंचवटी चौक में तड़के करीब 3 बजे हुई।

इस घटना के बाद काफी देर तक पंचवटी चौक में अफरा तफरी का माहौल था। घटना में मारी गई महिलाओं की पहचान आशा बाई राजू चव्हाण व लता बाई परदेसी निवासी सराफा गली वालूज के रूप में की गई है।

दर्शन करने के लिए सीहोर गई थी महिलाएं

पुलिस ने बताया कि वालूज परिसर की 7 महिलाएं मध्य प्रदेश के सीहोर में प्रदीप मिश्रा के दर्शन के लिए गयी थी, यह महिलाएं मंगलवार को सीहोर से रेलवे में सवार होकर तड़के करीब ढाई बजे छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

यह सभी महिला श्रद्धालु रेलवे स्थानक के बाहर खड़े रिक्शा में सवार होकर पर निकली थी। जब रिक्शा रेलवे स्टेशन के निकट पंचवटी चौक पहुंचा तभी नगर नाका से आयी ट्रैवल बस की डिक्की का हिस्सा जोरदार रिक्शा से टकराया। जिससे रिक्शा के पिछले हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हुआ इस हादसे में रिक्शा में सवार 7 में से दो महिलाएं की घटना स्थल पर ही मौत हुई।

जबकि दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हुई इस घटना के बाद पंचवटी चौक में अफरा तफरी का माहौल था। घायल अन्य 2 महिलाओं को घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में बस चालक चैन्नावरी गुवे व क्लिनर राज बैरागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी