अमरावती. ट्रक को इंडीकेटर व रिफ्लेक्टर न लगाते हुए मार्ग पर खड़ा कर देने से दोपहिया ट्रक से जा भिड़ी. जिसमें युवक की मौत हो गई. यह घटना अंजनगांवसुर्जी से अकोट मार्ग के भंडारज के समीप हुई है. प्रियेष विलास हाडोले मृतक युवक का नाम है. मोहम्मद अनीस मोहम्मद अयूब की शिकायत पर अंजनगांव पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
अंजनगांवसुर्जी तहसील के देशमुखपुरा निवासी मोहम्मद अनीस मोहम्मद अयूब (53) अंजनगांव से अकोट की ओर किसी काम से 17 जनवरी को जा रहे थे. तब रास्ते में पहचान के प्रियेश विलास हाडोले मिल गए. मोहम्मद अनीस ने उसे दुपहिया चलाने के लिए कहा.
तब भंडारज के समीप एक ट्रक बिना रिफलेक्टर व इंडिकेटर दिखाये खड़ा था. सामने से आने वाले वाहन की लाइट आंख पर आ जाने से दोपहिया ट्रक से जा भिड़ी. जिसमें प्रियेश हाडोले घायल हुआ था. जिस पर अस्पताल में उपचार चल रहा था. उपचार दौरान प्रियेष की 21 जनवरी को उपचार दौरान मौत हो गई. अंजनगांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.