बैरिकेट (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

यातायात नियंत्रण करने के लिए ट्राफिक विभाग की पहल, शहर के चौराहों पर लगाए बैरिकैड‍्स

Amravati में नवरात्रि शुरू है, इसके चलते विभिन्न स्थानों-चौराहों पर वाहनों की भारी भीड़ जमा हो रही है। ट्राफिक को नियंत्रण में रखने यातायात सुचारू करने लिए यातायात विभाग ने चौराहों पर बैरिकेडींग लगाई।

प्रिया जैस

Amravati News: नवरात्रि व आगामी पर्वों को मद्देनजर रखते हुए यातायात विभाग व्दारा श्याम चौक, रेल्वे स्टेशन से खत्री कंपाउंड जाने वाले मार्ग (मालवीय चौक) पर बैरिकेड लगाकर यहां पर अनियंत्रित तरीके से रॉग साईड घुसने वाले वाहनों पर नियंत्रण करने का प्रयास किया है। देखा जाता है कि श्याम चौक पर पोस्ट ऑफिस, बापट चौक से राजकमल की ओर जाने वाले वाहनों की भीड अनियंत्रित तरीके से श्याम चौक पर जमा हो जाती थी।

जिसके कारण घंटो तक जाम हो जाता था। हर कोई आगे निकलने की होड में एक दूसरे के वाहन को टक्कर मारता जिसके कारण विवाद बढ रहा था। इसी तरह रेल्वे स्टेशन, इर्विन चौराहे से आने वाले वाहन खत्री कम्पाउंड की ओर जाने के लिए मालवीय चौक पर टर्न लेते थे। वही इन दिनों लंबे ट्राफिक जाम के कारण कई लोग रेल्वे स्टेशन की ओर जाने के लिए मालवीय चौक से रॉग साईड से गाडी डालकर वाहन अनियंत्रित तरीके से घुसाते है।

दोनों स्थानों पर बैरिकेटिंग

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इन दोनों स्थानों पर बैरिकेटिंग की है। जिसके कारण पोस्ट ऑफिस व सिटी लाईब्रेरी की ओर से आने वाले वाहनों को अब राजकमल चौक पर जाने के लिए जयस्तंभ चौक से टर्न मारकर राजकमल की ओर जाना पड रहा है। वही मालवीय चौक पर पेट्रोल पंप की ओर से टर्न लेकर खत्री कम्पाउंड की ओर वाहन जा रहे है। जिसके कारण अब इन दोनों स्थानों पर कम ट्राफिक जाम की स्थिती बनी है।

लंबे टर्न के कारण पेट्रोल की खपत

शहर में यातायात सुचारू करने के लिए भले ही प्रशासन विभिन्न तरह के तरीके आजमा रहा हो, मगर इन दोनों ही स्थिती में नागरिकों का पैसा व समय जाया हो रहा है। शाम चौक से राजमकल जाने के लिए जयस्तंभ चौक पर लंबा टर्न लेना पड रहा है। वही राजकमल पर सिग्नल होने के कारण राजकमल से जयस्तंभ तक तथा इर्विन चौक से मालवीय चौक तक लंबा ट्राफिक जाम हो रहा है। जिसके कारण वाहन चालकों को अपने वाहन चालू ही रखकर पैरों से वाहन रेंगते देखा जा सकता है। इस हो रही दूविधा के कारण नागरिकों का समय, पैसा व पेट्रोल जाया हो रहा है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट