अमरावती जेल (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

Amravati Jail में फिर मोबाइल बरामद! अब तक 6 फोन मिले, सुरक्षा पर उठे सवाल

Amravati Jail से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। अमरावती की मध्यवर्ती जेल में कैदियों के पास से मोबाइल मिलने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। गुरुवार को भी एक बैरक के पास से लावारिस मोबाइल मिला था।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: अमरावती मध्यवर्ती कारागार में मोबाइल मिलने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। गुरुवार को भी एक बैरक के पास लावारिस अवस्था में मोबाइल दिखाई दिया। अब जेल में मिले मोबाइल की संख्या 6 हो चुकी है। यह मामला अब अपराध शाखा को सौंपने की जानकारी पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया ने दी है।

अब तक 6 मोबाइल जब्त किए

उल्लेखनीय है कि अमरावती जिला मध्यवर्ती कारागार में 5 अक्टूबर को कुछ अमलदार अंडासेल में मौजूद कैदियों की तलाशी ले रहे थे। तब तरबेज दरवेश खान व दस्तगीर गफूर के पास लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल, एप्पल कंपनी का एंड्राइड मोबाइल व नोकिया कंपनी का कीपेड फोन व दो बैटरी दिखाई दी थी।

आरोपियों ने महाराष्ट्र कारागार नियमावली का पालन न करते हुए कारागार में गैरप्रकार करते हुए नियमावली का उल्लंघन कर सुरक्षा व्यवस्था को धोखा निर्माण करने का प्रयास किया। कैदी तरबेज दरवेश खान व दस्तगीर गफूर के खिलाफ फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी तरह मंगलवार 7 अक्टूबर को कैदियों की तलाशी लेते समय एक कैदी के पास दो मोबाइल दिखाई दिए थे।

वहीं 9 अक्टूबर को एक बैरेक के पास लावारिस अवस्था में मोबाइल पाया गया। जिससे अब जेल में मिले मोबाइल की कुल संख्या 6 हो चुकी है। जिसे देखते हुए जेल सुरक्षा समिति की बैठक 8अक्टूबर को ली गई। इस समय पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जेल सुरक्षा का जायजा लिया था।

सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच

पुलिस आयुक्त चावरिया ने बताया कि उक्त मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। जांच दौरान अंडासेल में आने-जानेवाले कैंटिनवाले, नाई सहित अन्यों से पूछताछ की जाएंगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह