Illegal Construction (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

रिद्धपुर बस स्टैंड भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, तहसीलदार ने जारी किया नोटिस

Encroachment Case: धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रिद्धपुर में प्रस्तावित बस स्टैंड की आरक्षित भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला चर्चा में है। तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी किया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Riddhapur Bus Station: धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रिद्धपुर में प्रस्तावित बस स्टैंड की भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।जानकारी के अनुसार, रिद्धपुर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बस स्टैंड की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

इस संबंध में गोविंद प्रभु तीर्थस्थान सेवा समिति के सचिव महंत राजेंद्र वाइनदेशकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष विषय उठाया था। इसके बाद वर्षों से जर्जर पड़ी खादी ग्रामोद्योग की इमारत को हटाकर उस स्थान पर बस स्टैंड विकसित करने का निर्णय लिया गया। बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की निधि भी मंजूर की जा चुकी है।

बस स्टैंड के लिए आरक्षित भूमि पर निर्माण जारी

इसी बीच, बस स्टैंड के लिए आरक्षित भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए जाने की शिकायत सामने आई। शिकायत के बाद तहसीलदार, मोर्शी ने संबंधित व्यक्ति को निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है। इसके बावजूद रात के समय निर्माण कार्य जारी रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड परियोजना प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

वहीं ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल पाइप लाइन से अवैध नल कनेक्शन लेने की भी शिकायत की गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। अब सभी की निगाहें राजस्व प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO